फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   incharge headmaster suspend

चार्ज हस्तांतरण न करने पर प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, दूसरे को नोटिस

Fri, 03 Jul 2020 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
incharge headmaster suspend
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

प्रभार हस्तांतरित नहीं करने पर बीएसए ने एक प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया जबकि दूसरे को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। प्राथमिक विद्यालय नगला रतना सादाबाद के प्रभारी प्रधानाध्यापक के खिलाफ विभिन्न आरोपों को लेकर बीएसए ने कार्रवाई की है। जबकि प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय गुमानपुर संविलियन विद्यालय होने पर प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा वरिष्ठ शिक्षिका को चार्ज न देने के आरोप में नोटिस दिया है।
प्राथमिक विद्यालय गढ़ी रत्ना विकास खंड सादाबाद के प्रधानाध्यापक पवित्र कुमार पर कायाकल्प की 14 मूलभूत सूचनाएं न देना, दो वर्षों के खेलकूद उपभोग बिल वाउचर, विद्यालय के 16 बिंदुओं की सूचना, दीक्षा एप डाउनलोड एवं ट्रेनिंग की सूचना, सेफ्टी प्लैज का अंकन, शौचालय स्वच्छता एवं अन्य विभागीय सूचनाएं प्राप्त नहीं करवाए जाने, दो वर्ष में इनके द्वारा खर्च की गई कंपोजिट ग्रांट एवं खेलकूद, पुस्तकालय आदि खर्चों में अनियमितता बरतने व वरिष्ठ शिक्षक को संविलियन विद्यालय का चार्ज हस्तांतरण न के आरोप में निलंबित किया गया है। इस अवधि में पवित्र कुमार को प्राथमिक विद्यालय मांगरू, विकास खंड सहपऊ में संबद्ध किया गया है। इस मामले में जांच के लिए विद्यानंदन दैपुरिया, खण्ड शिक्षा अधिकारी सहपऊ नामित किया गया है।
विज्ञापन

वहीं विकास खंड मुरसान के गुमानपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक दीपक गुप्ता को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय गुमानपुर संविलियन विद्यालय होने के बाद भी इन्चार्ज प्रधानाध्यापक का चार्ज वरिष्ठ सहायक अध्यापिका ललिता सारस्वत को दीपक गुप्ता द्वारा नहीं सौंपा गया है। बीएसए एवं एबीएसए के निर्देशों की अवहेलना का दोषी मानते हुए कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए तीन दिन में जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संविलियन विद्यालयों का चार्ज वरिष्ठ शिक्षकों को दिए जाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन इसके बाद भी गुमानपुर के शिक्षक द्वारा आदेश की अवहेलना की है। इसलिए उन्हें कारण बताओ नोटिस दिया गया है, जवाब संतोषजनक न होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा पीएम नगला रत्ना के एक शिक्षक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है।
मनोज कुमार मिश्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हाथरस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed