फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   In two months they have not brook 100 meters

दो माह में नहीं बन पाया 100 मीटर का नाला

Mon, 18 Jan 2016 11:41 PM IST
Updated Mon, 18 Jan 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन

हाथरस। नगरपालिका परिषद के बाहर पिछले दो माह बाद से बन रहा नाला अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। ठेकेदार की लापरवाही के चलते सुस्त गति से नाला निर्माण का कार्य होने से स्थानीय दुकानदार व हॉस्पिटल आने वाले मरीज व तीमारदारों को परेशानी उठानी पड़ रही है। 

इस संबंध में पिछली बोर्ड की बैठक में सभासदों ने सुस्त गति से नाला निर्माण कार्य होने पर रोष जताया था। नगरपालिका परिषद के श्याम गैस कंपनी से मसानी मंदिर के निकट तक नाला निर्माण कार्य हो रहा है। ठेेकेदार लगभग 100 मीटर के नाले का निर्माण दो माह में भी नहीं करा पाया है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि नाला निर्माण करने में लापरवाही बरती जा रही है। नाला भी उल्टा सीधा खोद कर डाल दिया गया है। दुकानों पर आने वाले ग्राहक व हॉस्पिटल आने वाले मरीज व तीमारदारों को प्रतिदिन परेशानी उठानी पड़ रही है। यदि  शीघ्र ही नाले का निर्माण नहीं हुआ तो पालिका का घेराव का प्रदर्शन किया जाएगा। इस संबंध में पालिका चेयरमैन व ईओ से मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed