फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   In-charge should contact farmers to buy wheat

Hathras News: एडीएम ने किया पीसीएफ क्रय केंद्र का निरीक्षण, केंद्र प्रभारी को किसानों से संपर्क के लिए कहा

Sun, 21 Apr 2024 02:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Sun, 21 Apr 2024 02:56 AM IST
सार

जिला खाद्य विपणन अधिकारी व जिला प्रबंधक पीसीएफ ने खाद्य विभाग, पीसीएफ व भारतीय खाद्य निगम के क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। हाथरस मंडी के क्रय केंद्र पर कुल 11 कृषकों से 479 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है। 

विज्ञापन
In-charge should contact farmers to buy wheat
गांव खेड़ा बरामई में गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण करते एडीएम डॉ. बसंत अग्रवाल - फोटो : स्वयं

विस्तार

हाथरस जिले में गेहूं खरीद में तेजी लाने के लिए अपर जिलाधिकारी डाॅ. बसंत अग्रवाल ने गांव खेड़ा बरामई में पीसीएफ के क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। एडीएम ने कहा कि गेहूं का बाजार व न्यूनतम समर्थन मूल्य लगभग एक समान होने के दृष्टिगत समस्त गेहूं क्रय केंद्र प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र के कृषकों से संपर्क कर उन्हें सरकारी क्रय केंद्र पर गेहूं बेचने के लिए प्रोत्साहित करें।

विज्ञापन


जिला खाद्य विपणन अधिकारी शिशिर कुमार व जिला प्रबंधक पीसीएफ भी उनके साथ थे। इस क्रय केंद्र पर अब तक कुल छह कृषकों से 140 कुंटल गेहूं की खरीद की गई है, जिसमें चार कृषकों का भुगतान पीएफएमएस पोर्टल के माध्यम से करा दिया गया है।
विज्ञापन


दो कृषकों का भुगतान पोर्टल पर प्रक्रियाधीन प्रदर्शित हो रहा है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी व जिला प्रबंधक पीसीएफ ने खाद्य विभाग, पीसीएफ व भारतीय खाद्य निगम के क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। हाथरस मंडी के क्रय केंद्र पर कुल 11 कृषकों से 479 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed