फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   in charge Minister distirubte certificates

प्रभारी मंत्री ने रामपुर में की सफाई, प्रमाण पत्र भी बांटे

Mon, 18 Sep 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस। Updated Mon, 18 Sep 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
in charge Minister distirubte certificates
सासनी के गांव रामपुर में सफाई करते प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी, सांसद राजेश दिवाकर, विधायक वीरेंद्र सिंह राणा व अन्य। - फोटो : amar ujala
जिले के प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी ने खुले मेें शौचमुक्त गांव रामपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने गांव की आबादी और अंबेडकर पार्क में सफाई अभियान चलाया। गांव के लोगों से शौचालय के हालात की जानकारी ली। शासन की विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी ली गई।
विज्ञापन


प्रभारी मंत्री ने ग्रामीणों को बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले के गरीब एवं ग्रामीणों के लिए अनेक योजनाओं का संचालन कर रखा है। सरकारें हर आवासहीन को घर एवं शौचालय से संतृप्त करने जा रही हैं, ताकि गांव के लोगों के जीवन स्तर में सुधार किया जा सके। ग्रामीण महिलाएं स्वाभिमान एवं सम्मान से अपना जीवन जी सकें। इसको ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा ओडीएफ योजना का संचालन किया है। इसके तहत जिन ग्रामीणों के घरों में शौचालय नहीं हैं, उनको शौचालय बनवाने के लिए 12,500 रुपये का अनुदान दिया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने गांव का भ्रमण कर सरकार की अन्य योजनाओं का बेहतर संचालन हो रहा है या नहीं, इस बारे में ग्रामीणों से बातचीत कर खुद तस्दीक की। उन्होंने विभिन्न पेंशन एवं जन कल्याण की योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी देते हुए इनसे लाभ पाने की अपील की। उन्होंने बीडीओ एवं अन्य अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि वह गांव में शिविरों का आयोजन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन शिविरों में जन प्रतिनिधियों को भी बुलाएं, जिससे ग्रामीणों के ऑनलाइन आवेदन कराकर उन्हें इन जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके। उन्होंने इस दौरान डीपीआरओ को गांवों की सफाई के लिए सफाई कर्मचारियों से रोस्टर बनाकर कार्य कराने को कहा। गांव में जागरूकता अभियान चलाने वालों को प्रमाण पत्र एवं ओडीएफ योजना में शौचालय से लाभान्वित होने वाले लोगों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। इस मौके पर उनके साथ सांसद राजेश दिवाकर, विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राना, सीडीओ जावेद अख्तर जैदी, पीडी चंद्रशेखर शुक्ला, डीआईओएस जेके मलिक एवं एसडीएम सदर अमिताभ यादव सहित सभी आला अधिकारी मौजूद रहे।

सिंचाई विभाग के कार्यों का लिया जायजा
हाथरस। जिले के सिंचाई विभाग के कार्यों को लेकर लगातार उठ रही समस्याओं को देखते हुए उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से कहा कि वह कोई दो काम ऐसे दिखाएं, जो पिछले छह माह के अंदर कराए गए हों। सिंचाई विभाग के अफसर यह सुनकर सन्न हो गए।

इस दौरान प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी ने पहले तो हाथरस ब्रांच नहर एवं हाथरस ब्रांच नहर की सपोर्ट ब्रांच को देखा। इस सपोर्ट ब्रांच का संचालन नहीं होने के बारे में अधिकारियों से पूछा तो उनके पास कोई जवाब नहीं था। उन्होंने नहर का संचालन नहीं होने एवं इसमें गंदगी को देखकर इसके बारे में जवाब मांगा। उन्होंने शीघ्र ही सिंचाई विभाग के अधूरे कार्यों को पूरा कराने के निर्देश दिए। इसके बाद सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट के निकट नाले पर सफाई कार्य होने की जानकारी दी। जिसे देखने के लिए प्रभारी मंत्री रजवाहे पर पहुंच गए, लेकिन यहां भी कोई कार्य नहीं हुआ था। यहां आने-जाने का रास्ता भी काफी खस्ताहाल था। इसे देखकर प्रभारी मंत्री ने सीडीओ को इसकी पूरी रिपोर्ट तैयार कर उपलब्ध कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed