फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   In charge minister Aseem Arun reached Hathras on Amrit Kaal budget seminar

Hathras News: प्रभारी मंत्री असीम पहुंचे हाथरस,अमृत काल बजट पर डाला प्रकाश

Sun, 05 Feb 2023 06:44 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 05 Feb 2023 06:44 PM IST
सार

प्रभारी मंत्री असीम अरुण अमृतकाल बजट संगोष्ठी में शिरकत करने हाथरस पहुंचे। संगोष्ठी में असीम अरूण ने कहा कि केंद्र सरकार ने बजट बहुआयामी और समाज के हर वर्ग के विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया है। बजट में समाज के हर वर्ग के लोगों को लाभ देने के लिए सभी प्रकार की योजनाओं को समावेषित किया गया है।

विज्ञापन
In charge minister Aseem Arun reached Hathras on Amrit Kaal budget seminar
अमृतकाल बजट संगोष्ठी में प्रभारी मंत्री असीम अरूण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस के भाजपा जिला कार्यालय पर अमृत काल बजट गोष्ठी का आयोजन हुआ। हाथरस जिले के प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने केंद्र सरकार के बजट पर विस्तार से जानकारी दी।

विज्ञापन


प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने कहा कि केंद्र सरकार ने बजट बहुआयामी और समाज के हर वर्ग के विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया है। बजट में समाज के हर वर्ग के लोगों को लाभ देने के लिए सभी प्रकार की योजनाओं को समावेषित किया गया है। कृषि क्षेत्र में नई तकनीक के प्रयोग के लिए हरित विकास योजना एवं कृषि को अन्न हब बनाने के एलान किया गया है। 
विज्ञापन


अमृतकाल बजट संगोष्ठी की अध्यक्षता लायंस क्लब के गवर्नर श्याम बिहारी अग्रवाल ने की। कार्यक्रम के स्वागत अध्यक्ष कपिल अग्रवाल रहे। बजट समिति के प्रमुख डॉ एसपीएस चौहान ने बजट पर जानकारी दी।  जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने धन्यवाद ज्ञापित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संगोष्ठी में जिला प्रभारी चौ. देवेन्द्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, सिकंदराराऊ विधायक वीरेन्द्र सिंह राना, सदर विधायक अंजुला माहौर, मुरसान ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, महेंद्र सिंह आचार्य, पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान, रामवीर सिंह परमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed