फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   In 10 lakhs robbery from shoe trader the miscreant away from the police

Hathras News: जूता व्यापारी से 10 लाख की लूट में बदमाश पुलिस की पकड़ से दूर, पूछताछ जारी

Sat, 31 Dec 2022 09:08 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 31 Dec 2022 09:08 PM IST
सार

हाथरस के गौशाला रोड निवासी जूता व्यापारी से 10 लाख की लूट का दो दिन में खुलासा नहींं हो पाया है। पुलिस मामले में लगातार पूछताछ कर रही है। व्यापारी और राजनीतिक लोग पुलिस से खुलासे की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
In 10 lakhs robbery from shoe trader the miscreant away from the police
जूता व्यापारी से मुलाकात के लिए पहुंचे भाजपा विधायक और जिलाध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कार सवार बदमाशों द्वारा दो दिन पहले हाथरस के हसायन क्षेत्र में एक जूता व्यापारी व एक अन्य युवक के साथ की गई लूटपाट की वारदात के खुलासा करने के लिए पुलिस लगी हुई है, लेकिन अभी तक पुलिस को सफलता नहीं मिली है। भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य व भाजपा सदर विधायक अंजुला माहौर ने व्यापारी के घर जाकर मामले की जानकारी ली और एसपी से वारदात का जल्द खुलासा करने की मांग की।

विज्ञापन


दो दिन पहले स्थानीय गोशाला रोड निवासी जूता व्यापारी शिवशंकर गुप्ता उगाही कर लौट रहे थे, तो कुछ कार सवार बदमाशों ने उन्हें लिफ्ट दी। बदमाशों ने रति का नगला के निकट शिवशंकर गुप्ता व एक अन्य युवक अंकुर के साथ मारपीट कर लूटपाट की। बदमाशों ने शिवशंकर से 10 लाख रुपये व मोबाइल फोन और अंकुर से पांच हजार रुपये व मोबाइल फोन लूट लिया। 
विज्ञापन


लूट के बाद वेगनआर कार में सवार बदमाश भाग गए। कोतवाली हसायन में मुकदमा दर्ज कराया गया। मामले में पुलिस लगातार छानबीन व पूछताछ कर रही है। पुलिस ने पूछताछ के लिए कई लोगों को हिरासत में भी लिया, लेकिन अभी वारदात का पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed