{"_id":"6ac951d7329d3554af079a7e","slug":"impact-of-the-protest-passengers-in-hathras-faced-inconvenience-due-to-train-cancellations-hathras-news-c-56-1-hts1003-155422-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलन का असर : ट्रेनें रद्द होने से हाथरस में यात्री रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलन का असर : ट्रेनें रद्द होने से हाथरस में यात्री रहे परेशान
विज्ञापन
हाथरस जंक्शन स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करते यात्री। संवाद
- फोटो : samvad
हाथरस/मेंडू। दिल्ली में सीजेपी के प्रस्तावित आंदोलन के मद्देनजर रेलवे ने शुक्रवार को कई ट्रेनें रद्द कर दीं। इससे हाथरस के रेल यात्रियों को भारी परेशानी हुई है। हाथरस जंक्शन पर यात्री ट्रेनों के लिए भटकते रहे। शनिवार को भी कई ट्रेनें रद्द होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है।
रेलवे ने 10 अक्तूबर को नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन के पास भीड़भाड़ की आशंका जताई। उत्तर मध्य रेलवे सहित कई जोनों की दर्जनों ट्रेनें निरस्त की गईं। नौकरीपेशा, व्यापारी और छात्रों को बसों तथा डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा। शनिवार सुबह भी कई यात्री स्टेशन से मायूस होकर लौटे।
हाथरस जंक्शन पर रुकने वाली ये प्रमुख ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
- गाजियाबाद–टुंडला ईएमयू (64167)
-आगरा फोर्ट–गाजियाबाद ईएमयू (64168)
-गोमती एक्सप्रेस (12420 नई दिल्ली–लखनऊ)
-सम्बलपुर–जम्मूतवी एक्सप्रेस (18309)
कासगंज-मथुरा सवारी गाड़ी 10 मिनट देरी से खुली
पलवल–मथुरा जंक्शन रेल खंड पर मथुरा जंक्शन (फेज-2) एवं भूतेश्वर स्टेशनों पर मरम्मत कार्य कार्य के चलते कासगंज से चलने वाली गाड़ी संख्या 55335 (कासगंज–मथुरा जंक्शन सवारी गाड़ी) 10 मिनट देरी से खुली। इस ट्रेन का ठहराव हाथरस सिटी स्टेशन पर है।
विज्ञापन
- हाथरस से अलीगढ़ जाना था, लेकिन ट्रेन निरस्त होने के कारण काफी देर तक रेलवे स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा। अब महानंदा एक्सप्रेस से जाना पड़ रहा है। - यस कुमार, यात्री
- दिल्ली होते हुए पठानकोट जाना है। स्टेशन पर काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। अब महानंदा एक्सप्रेस आने पर इसी ट्रेन से आगे की यात्रा करनी पड़ेगी।- श्रीपाल सिंह, यात्री
- मुझे अपने घर नोएडा जाना है, लेकिन ट्रेन निरस्त होने से काफी दिक्कत हो रही है। घर पर बच्चे परेशान हो रहे हैं। स्टेशन पर काफी देर से ट्रेन का इंतजार कर रही हूं। - दीप्ति, यात्री
- खुर्जा ड्यूटी पर जाना है। रेलवे में नौकरी करता हूं, लेकिन ट्रेन निरस्त होने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। - संजय, यात्री।
असुविधा से बचने के लिए लेते रहें जानकारी
प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार ने अपील की है कि 10 अक्तूबर को किसी भी असुविधा से बचने के लिए यात्री घर से निकलने से पहले रेलवे हेल्पलाइन 139 या एप पर अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति अवश्य जांच लें।