फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Illegal firecracker factory caught in Pisawa, accused also arrested

Aligarh News: पिसावा में अवैध पटाखा फैक्टरी पकड़ी, आरोपी भी दबोचा गया, भेजा जेल

Thu, 31 Jul 2025 01:25 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 31 Jul 2025 01:25 AM IST
सार

कमरों से 59 किग्रा पिसा हुआ कोयला बुरादा, बारूद, पीओपी, नमक, गंधक, ट्रे नीले कलर की बारूद, कोयला आदि मिला। विभिन्न कंपनियों के पटाखे रखने के खाली गत्ता, प्रिंटेड गत्ता, सादा गत्ता, पटाखा रखने के छोटे रेपर की 16 गड्डी, 6 टेप मशीन भी मिली।

विज्ञापन
Illegal firecracker factory caught in Pisawa, accused also arrested
पिसावा कोतवाली में बरामद विस्फोटक सामग्री व साथ में आरोपी पुलिस गिरफ्त में - फोटो : पुलिस

विस्तार

पिसावा क्षेत्र के गांव कारह कादिलपुर में 29 जुलाई की रात पुलिस ने दबिश देकर एक अवैध पटाखा फैक्टरी पकड़ी। आरोपी को विस्फोटक व अन्य सामान सहित गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।

विज्ञापन


पिसावा थानाध्यक्ष उदयभान सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने गांव कारह कादिलपुर के शिवकुमार के यहां दबिश दी। यहां पर कमरों से 59 किग्रा पिसा हुआ कोयला बुरादा, 11 किग्रा बारूद, 21 किलोग्राम पीओपी, 200 किग्रा नमक, 93 किग्रा गंधक, 28 ट्रे नीले कलर की बारूद, कोयला आदि मिला। विभिन्न कंपनियों के पटाखे रखने के 14 कर्टन खाली गत्ता, तीन बंडल प्रिंटेड गत्ता, तीन बंडल सादा गत्ता, पटाखा रखने के छोटे रेपर की 16 गड्डी, 6 टेप मशीन भी मिली। आरोपी शिवम कुमार को मंगलवार सुबह साढ़े चार बजे गांव से ही गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम की धारा में मुकदमा पंजीकृत किया है। आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया है। सुबह पुलिस द्वारा विस्फोटक पकड़े जाने की चर्चा क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। कोई तीन ट्रैक्टर ट्रॉली विस्फोटक सामग्री बरामद होने की बात कह रहा था तो कोई एक ट्राली विस्फोटक सामग्री नहर में बहाने की बात कह रहा था। थानाध्यक्ष उदयभान सिंह ने चर्चाओं को निराधार बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed