फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Iglas Adda and Nagla Gajua railway crossing will become overbridges

Hathras: इगलास अड्डा व नगला गजुआ रेलवे क्रॉसिंग पर बनेंगे ओवरब्रिज, रेल प्रबंधक को भेजा प्रस्ताव

Sun, 11 May 2025 02:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Sun, 11 May 2025 02:08 AM IST
सार

इगलास अड्डा रेलवे फाटक पर होकर कई कॉलोनियों के अलावा आगरा-अलीगढ़ बाईपास के लिए रास्ता जाता है। रेलवे फाटक बंद होने के चलते वाहन चालकों के साथ एंबुलेंस अक्सर यहां जाम में फंस जाती हैं। इस फाटक से प्रतिदिन 2.72 लाख वाहन गुजरते हैं। दूसरी ओर नगला गजुआ रेलवे फाटक से करीब 50 गांव जुड़े हैं।

विज्ञापन
Iglas Adda and Nagla Gajua railway crossing will become overbridges
ओवरब्रिज - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

हाथरस शहर के इगलास अड्डा और नगला गजुआ मार्ग की रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। डीएम राहुल पांडेय ने इसके लिए पूर्वाेत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक को प्रस्ताव भेजा है। उन्होंने दोनों क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम की स्थिति को देखते हुए यहां जल्द से जल्द ओवरब्रिज बनवाने की संस्तुति की है।

विज्ञापन


प्रस्ताव में डीएम ने कहा है कि शहर के इगलास अड्डा रेलवे फाटक पर होकर कई कॉलोनियों के अलावा आगरा-अलीगढ़ बाईपास के लिए रास्ता जाता है। रेलवे फाटक बंद होने के चलते वाहन चालकों के साथ एंबुलेंस अक्सर यहां जाम में फंस जाती हैं। इस फाटक से प्रतिदिन 2.72 लाख वाहन गुजरते हैं।
विज्ञापन


दूसरी ओर नगला गजुआ रेलवे फाटक से करीब 50 गांव जुड़े हैं। मथुरा-बरेली राजमार्ग पर बनी इस रेलवे क्रॉसिंग से अक्सर अलीगढ़ क्षेत्र के गांवों में जाने वाले ग्रामीण गुजरते हैं। इस कारण इस पर वाहनों का आवागमन सर्वाधिक रहता है। इस क्रॉसिंग से प्रतिदिन 19980 वाहन गुजरते हैं। लिहाजा दोनों क्रॉसिंग पर जाम की समस्या के निदान के लिए ओवरब्रिज बनना बहुत जरूरी है। डीएम राहुल पांडेय ने बताया कि जाम की समस्या को देखते हुए दोनों क्रॉसिंग पर यह प्रस्ताव भेजा गया है। ओवरब्रिज निर्माण से वाहन चालकों के साथ राहगीरों को भी आवागमन में सुविधा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक नजर में दोनों रेलवे क्राॅसिंग की स्थिति

-10 पैसेंजर ट्रेनों का होता है अप व डाउन लाइन से हर रोज संचालन।
- 12 साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेनों का इस रेल मार्ग पर संचालन।
- 90 किमी प्रति घंटे की गति से दौड़ती हैं इस ट्रैक पर ट्रेनें।
- प्रतिदिन 3100 यात्री हाथरस सिटी स्टेशन से शुरू करते हैं यात्रा।
-2.72 लाख वाहन प्रतिदिन गुजरते हैं इगलास अड्डा रेलवे फाटक से
-19980 वाहन प्रतिदिन गुजरते हैं नगला गजुआ रेलवे फाटक से

प्रतिदिन गुजरती हैं इन दोनों क्रॉसिंग से 40 ट्रेनें
शहर की घनी आबादी के बीच बने इगलास अड्डा रेलवे फाटक और करीब 50 गांवों को जोड़ने वाली नगला गजुआ रेलवे क्रॉसिंग पर एकल ट्रैक हैं। इस पर लगातार ट्रेनों का आवागमन बढ़ता जा रहा है। इस ट्रैक से प्रतिदिन करीब 40 ट्रेनें गुजरती हैं। जब मार्ग परिवर्तन के तहत दूसरे मार्गाें की ट्रेनों को इस मार्ग पर चलाया जाता है तो यहां से गुजरने वाली ट्रेनों की संख्या 50 तक पहुंच जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed