फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   If you do not release water in a week, we will put the lock on the branch office

Hathras News: एक हफ्ते में पानी नहीं छोड़ा तो ब्रांच दफ्तर पर डाल देंगे ताला

Thu, 01 Jun 2023 12:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 01 Jun 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
If you do not release water in a week, we will put the lock on the branch office
सादाबाद क्षेत्र के रजबहों में पानी न आने पर विधायक को घेरते किसान। संवाद - फोटो : samvad
जायद की फसल की सिंचाई के लिए क्षेत्र के किसानों को नहर और रजबहों में पानी की आवश्यकता है। क्षेत्र की सभी नहर रजबहे सूखे पड़े हैं। उनमें अब तक पानी नहीं आया है। इस कारण इलाके के हजारों किसान परेशान हैं।
विज्ञापन





सिंचाई नहीं होने से किसानों को फसल सूखने का डर सता रहा है। इस संबंध में किसानों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत की है, लेकिन उसके बाद भी स्थिति जस की तस है। मामले को लेकर दर्जन भर से ज्यादा गांवों के किसान विधायक गुड्डू चौधरी से मिले और उन्हें स्थिति से अवगत कराते हुए दुखड़ा रोया।
विज्ञापन




किसानों का कहना है कि भीषण गर्मी में पानी के अभाव में नहर और रजबहे के साथ ही तालाब भी सूखे पड़े हैं। इससे पशुपालन पर भी फर्क पड़ रहा है। किसानों की समस्या सुनकर विधायक ने तत्काल निचली मांट ब्रांच नहर के अधिकारियों को फोन पर बात की। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के नहर, रजवाहों में एक हफ्ते के अंदर पानी नहीं छोड़ा गया तो किसानों के साथ ब्रांच आफिस पर ताला जड़कर प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed