फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   if anything happens wrong with girls must share with her parents and teacher

अगर कोई गलत हो तो लड़कियां इसकी जानकारी अपने माता-पिता व शिक्षकों को दें

Wed, 25 Nov 2020 11:21 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
if anything happens wrong with girls must share with her parents and teacher
दून पब्लिक स्कूल में कोविड व नारी शक्ति पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राएं। - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

दून पब्लिक स्कूल, हाथरस में सीओ सादाबाद बह्म सिंह और कोतवाली निरीक्षक चंदपा लक्ष्मण सिंह ने बच्चों को यातायात, कोविड और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर अहम जानकारी दी गई। इस मौके पर अधिकारियों को सम्मानित भी किया गया।
अधिकारियों ने कहा कि वर्तमान में सड़क सुरक्षा के अधिनियमों का कड़ाई से पालन, कोविड -19 से सुरक्षा के लिए सभी नियमों का पालन और बालिका सुरक्षा को लेकर ध्यान रखा जाए। घर से निकलते समय हेलमेट पहने, गति का ध्यान रखते हुए दो से अधिक सदस्य दोपहिया वाहन की सवारी न करें। मास्क अवश्य पहनें और अपने साथ सैनिटाइजर की जरूर रखें। लड़कियां यह ध्यान रखे कि वह अपने साथ होने वाली किसी भी घटना की जानकारी अपने माता-पिता तथा शिक्षकों को अवश्य दें।
विज्ञापन

किसी भी प्रकार के दबाव में न आएं तथा कोई गलत कदम न उठाएं। लड़कों के लिए आवश्यक है कि वे अपनी बहनों के साथ हो रहे प्रत्येक दुर्व्यवहार की जानकारी रखे और इसकी सूचना तुरंत माता-पिता या शिक्षकों को दें। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. प्रियदर्शी नायक ने कहा कि सेमीनार के आयोजन का मुख्य उद्देश्य अपने विद्यालय के बच्चों को इन विषम परिस्थितियों से अवगत कराना तथा उन्हें जागरूक नागरिक बनाना है। अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

दून पब्लिक स्कूल में कोविड व नारी शक्ति पर आयोजित कार्यक्रम में जानकारी देते पुलिस अधिकारी।

दून पब्लिक स्कूल में कोविड व नारी शक्ति पर आयोजित कार्यक्रम में जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : HATHRAS

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed