फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   i will decide six month ago to go in which party : Ramveer upadhyay

चुनाव से छह महीने पहले करूंगा फैसला कि किस दल में जाना है : रामवीर

Tue, 28 Jan 2020 12:40 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 12:40 AM IST
विज्ञापन
i will decide six month ago to go in which party : Ramveer upadhyay
रामवीर उपाध्याय। - फोटो : HATHRAS
प्रशांत भारती, हाथरस।
विज्ञापन

सादाबाद विधायक व पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय का कहना है कि वह विधानसभा चुनाव से 6 महीने पहले यह फैसला लेंगे कि उन्हें किस राजनीतिक दल में शामिल होना है। इसके लिए वह अपने समर्थकों व क्षेत्र की जनता से भी काफी विचार-विमर्श करेंगे। उपाध्याय अपने निवास पर अमर उजाला से वार्ता कर रहे थे।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उनके बारे में जिस तरह की चर्चाएं उड़ाई जा रही हैं कि वह जल्द ही विधानसभा सदस्य से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होकर फिर दोबारा उप चुनाव लड़ेंगे, वह पूरी तरह से निराधार है। उपाध्याय ने कहा कि वह दलबदलू नहीं हैं। हाथरस जिले की तीनों विधानसभा सीटों से एमएलए चुने जा चुके हैं। बसपा को उन्होंने खुद नहीं छोड़ा, बल्कि पार्टी ने ही उन्हें निलंबित किया है। उपाध्याय ने यह खुलासा किया कि भाजपा के साथ साथ कई अन्य दलों के बड़े नेता भी उनसे संपर्क कर रहे हैं और अपने दल में उन्हें शामिल करना चाहते हैं, लेकिन अभी उन्होंने कोई फैसला नहीं लिया है। वह विधानसभा चुनाव से छह महीने पहले ही इस बारे में फैसला लेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव के समय पर भी उन्हें कई पार्टियों से चुनाव लड़ने का ऑफर मिला, लेकिन वह चुनाव नहीं लड़े। भाजपा को लोकसभा चुनाव में परोक्ष रूप से समर्थन पर उन्होंने कहा कि यदि कोई प्रत्याशी उनके पास आया तो आखिर वह उससे कैसे मना कर देते। वह भाजपा की किसी सभा में नहीं गए। उन्होंने यह भी कहा कि निलंबन के बाद आज तक उनकी बसपा नेतृत्व से वार्ता नहीं हुई। अपनी बीमारी को लेकर चल रही चर्चाओं पर उन्होंने कहा कि वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं, बीच में सोडियम की कमी होने से वह अस्वस्थ हो गए थे। इलाज के बाद पूरी तरह से फिट हैं। लगातार क्षेत्र में जन संपर्क कर रहे हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि हाथरस जिले में उनसे ज्यादा विकास कार्य किसी नहीं कराया। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की काफी तारीफ की। उन्होंने कहा कि योगी जी काफी अच्छे मुख्यमंत्री हैं और जनता की समस्याओं को काफी गंभीरता से निपटा रहे हैं। वह भी सीएम से क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed