{"_id":"64779ad880e33bea3d077a74","slug":"husband-killed-his-wife-with-a-knife-in-a-home-tribulation-hathras-news-c-64-1-sali1007-33-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: पत्नी को कमरे में बुलाया, टीवी के आवाज तेज की और चाकू से गाेदकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: पत्नी को कमरे में बुलाया, टीवी के आवाज तेज की और चाकू से गाेदकर मार डाला
Thu, 01 Jun 2023 12:37 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Thu, 01 Jun 2023 12:37 AM IST
सार
पति ने पत्नी को कमरे में बुलाया और टीवी के आवाज तेज कर दी। पति ने चाकू से पत्नी पर लगातार वार किए, जिससे पत्नी ने वहीं पर दम तोड़ दिया। हत्यारोपी पति घर से ताला लगाकर फरार हो गया।
विज्ञापन
मृतक रेखा का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : samvad
विस्तार
हाथरस के गांव खोंदुआ में मंगलवार की देर रात को एक महिला की उसके पति ने गृह क्लेश के चलते चाकू से गोदकर हत्या कर दी और फरार हो गया है। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। विवाहिता ने भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। छानबीन में पता चला कि आरोपी ने घटना के समय तेज आवाज में टीवी चला रखा था, ताकि किसी को अंदर की हलचल पता न लगे।
विज्ञापन
गांव खोंदुआ निवासी योगेंद्र की शादी करीब 20 साल पहले मथुरा जिले के बल्देव थाना क्षेत्र के गांव दबदुआ निवासी रेखा (38) पुत्री के साथ हुई थी। योगेंद्र के चार बेटी व दो बेटे हैं। परिजनों का कहना है कि रात को योगेंद्र और रेखा में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद योगेंद्र ने पत्नी को कमरे में बुला लिया और टीवी की आवाज तेज कर दी। इस दौरान दोनों में काफी विवाद हुआ। आरोप है कि योगेंद्र ने पत्नी रेखा के सिर पर घरेलू चाकू और अन्य सामान से वार किए और उसकी जान ले ली। घटना के समय मृतका की दो बेटी व दो बेटे कमरे के बाहर अपनी दादी के पास सो रहे थे। दो दिन पहले ही रेखा की दो बेटी ननिहाल चली गई थीं।
विज्ञापन
विवाहिता के ससुर पास में घेर में सो रहे थे। रेखा की मौत के बाद योगेंद्र घर से ताला लगाकर फरार हो गया। यह बात जब परिजनों को पता चली तो उन्होंने शोर मचा दिया। रेखा के मायके के लोग भी आ गए। मायके के लोगों ने पुलिस को बुला लिया और बुधवार की सुबह सीओ सादाबाद गोपाल सिंह व मुरसान पुलिस गांव पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुरसान कोतवाली के उपनिरीक्षक जनवेद सिंह का कहना है कि रेखा की हत्या में घरेलू चाकू का प्रयोग किया गया है। अभी चाकू बरामद नहीं हुआ है। भाई की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन