{"_id":"6575f157a6587035cb07ca60","slug":"husband-filed-complaint-against-wife-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: पति ने पत्नी के खिलाफ दी तहरीर, सास-ससुर से करती है बहू मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: पति ने पत्नी के खिलाफ दी तहरीर, सास-ससुर से करती है बहू मारपीट
Sun, 10 Dec 2023 10:42 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 10 Dec 2023 10:42 PM IST
सार
युवक ने पत्नी के खिलाफ सादाबाद थाने में तहरीर दी है। जिसमें उसने आरोपी लगाया है कि उसकी पत्नी माता-पिता से मारपीट करती है। उसकी मां के बक्से में रखे गहने, नगदी निकाल लिए और उसकी पत्नी चली गई।
विज्ञापन
सादाबाद थाना
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में सादाबाद के बिसावर क्षेत्र में गांव जटोई निवासी विष्णु जोगीनाथ पुत्र सुरेश ने 10 दिसंबर को सादाबाद कोतवाली में तहरीर दी। उसने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी उसके माता-पिता से मारपीट करती है।
यह है मामला
तहरीर में विष्णु ने बताया कि उसने अपनी शादी नौरंगाबाद अलीगढ़ की एक युवती से बिना किसी दान दहेज के की थी। शादी के कुछ दिन तक तो वह ठीक से रही, लेकिन कुछ दिन बाद से लड़ाई झगड़ा करना शुरू कर दिया। माता पिता के साथ भी अभद्र व्यवहार करने लगी। 5 दिसंबर को जब वह दुकान पर गया तो उसकी पत्नी ने घर पर मौजूद उसके वृद्ध माता पिता से गाली-गलौज की और मारपीट करने पर उतारू हो गई।
उसकी पत्नी ने अपने दत्तक पिता को फोन कर दिया, जिसके बाद उसके पिता व अन्य लोग आ गए और एकराय होकर उसके माता पिता के साथ मारपीट की। उसकी मां के बक्से में रखे गहने, नगदी निकाल लिए और उसकी पत्नी को साथ ले गए।