{"_id":"652296e4ab3e12ac4a04a855","slug":"husband-committed-suicide-by-hanging-himself-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: फंदे पर लटक कर पति ने दी जान, देखकर पत्नी की निकली चीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: फंदे पर लटक कर पति ने दी जान, देखकर पत्नी की निकली चीख
Sun, 08 Oct 2023 05:18 PM IST
चमन शर्मा
नीटू कुमार शर्मा, अमर उजाला, हाथरस
नीटू कुमार शर्मा, अमर उजाला, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 08 Oct 2023 05:18 PM IST
सार
7 अक्टूबर की रात को राजू ने फैक्ट्री से आने के बाद गले में फंदा डालकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पति के शव को फंदे पर लटका देख कर पत्नी की चीख निकल गई। जिससे मोहल्ले और आसपास के राहगीरों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।
विज्ञापन
आत्महत्या
- फोटो : सांकेतिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस की सासनी में चावल की फैक्ट्री में मजदूरी करने वाले युवक ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। पति के शव को लटका देखकर पत्नी की चीख निकल गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। अभी तक खुदकुशी करने की वजह का पता नहीं चला है।
विज्ञापन
40 वर्षीय राजू पुत्र प्यारेलाल निवासी बिजली घर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ किराए के मकान पर रहता था। वह सासनी में एक चावल की फैक्ट्री में मजदूरी करता था। 7 अक्टूबर की रात को राजू ने फैक्ट्री से आने के बाद गले में फंदा डालकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पति के शव को फंदे पर लटका देख कर पत्नी की चीख निकल गई।
विज्ञापन
जिससे मोहल्ले और आसपास के राहगीरों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। युवक ने खुदकुशी क्यों की, क्या वजह रही, यह अभी तक ज्ञात नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है मृतक के कमरे पर ताला लगा है और पत्नी-बच्चे भी वहां नहीं हैं।
विज्ञापन