फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Husband commits suicide after quarreling with his wife

पत्नी से लड़ पति ने लगाई फांसी: मासूम बोलता रहा पापा, पापा उठो, पर वो क्या जानें पिता जा चुके चिरनिद्रा में

Fri, 16 Jun 2023 05:23 PM IST
चमन शर्मा मुकेश शर्मा, अमर उजाला, हाथरस
मुकेश शर्मा, अमर उजाला, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 16 Jun 2023 05:23 PM IST
सार

पति-पत्नी के आपसी झगड़े ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि एक पिता ने अपने कलेजे के टुकड़ों के बारे में भी नहीं सोचा कि इस जहां से जाने के बाद उनका क्या होगा ?

विज्ञापन
Husband commits suicide after quarreling with his wife
मृतक पिता मुरारी, वह कमरा जिसमें की आत्महत्या - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पापा, पापा उठो... कह कर, मासूम द्वारा अपने पिता को जगाने के प्रयास ने वहां पर खड़े ग्रामीणों के आंखों को नम कर दिया, क्योंकि वहां मौजूद सभी को पता था कि अब उस मासूम का पापा चिरनिद्रा में सो चुका है और अब नहीं जगेगा। पति-पत्नी के आपसी झगड़े ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि एक पिता ने अपने कलेजे के टुकड़ों के बारे में भी नहीं सोचा कि उनका क्या होगा ?
विज्ञापन


हाथरस में सहपऊ के गांव नगरिया में एक युवक ने पत्नी से मामूली कहासुनी हो जाने पर खुद को कमरे में बंद कर लिया और फासी के फंदे पर लटक गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव नगरिया निवासी विजय पाल यादव के 28 वर्षीय पुत्र मुरारी लाल की शुक्रवार सुबह आठ बजे, उसकी पत्नी से कूलर बनाने को लेकर कुछ कहासुनी हो गई । कहासुनी होने के बाद उसने अपने आप को कमरे में बंद कर लिया । पति एवं पत्नी में अक्सर थोड़ी बहुत कहासुनी हो ही जाती थी। यह सोचकर उसकी पत्नी घर के काम करने में लग गई । परिवार के अन्य सदस्य खेतों में काम करने पहले ही चले गए थे। 
विज्ञापन


एकत्रित ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन


जब काफी देर  तक उसने दरवाजा नहीं खोला तो पत्नी ने उसे आवाज देकर दरवाजा खुलवाने की कोशिश की । आवाज पर जब उसने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो पत्नी ने उस कमरे में झांक कर देखा । भीतर का दृश्य देखकर उसकी चींख निकल गई । उसके पति का शरीर  कमरे में रस्सी के फंदे में लटका हुआ था । उसकी चींख सुनकर पड़ोस के लोग दौड़कर आए और उन्होंने कमरे का दरवाजा तोड़ कर उसे रस्सी के फंदे से उतारा। उसकी मौत हो चुकी थी । किसी ने इस घटना की सूचना पुलिस का दे दी । पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 


इधर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था । उसके तीन वर्षीय पुत्र का रोना एवं पापा बोलने से वहां पर मौजूद सभी भावुक हो गए । मृतक के सुसराल के लोग भी मौके पर आ गए थे । पत्नी का बहुत बुरा हाल था। उसने अपने पीछे पत्नी एवं तीन वर्षीय पुत्र एवं सात माह की एक पुत्री को बेसहारा छोड़ दिया है। 

प्रभारी कोतवाली निरीक्षक श्याम सिंह का कहना है कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसकी रिपोर्ट आने पर ही इस घटना के बारे में कुछ कहा जा सकेगा । किसी ने किसी प्रकार की कोई तहरीर कोतवाली में नहीं दी है। केवल पोस्टमार्टम कराने का लिखित में अनुरोध किया था ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed