UP: हाथरस के सहपऊ में पति ने चाकू से किया हमला, पत्नी की मौत, प्रेमी घायल, एक अन्य की भी मौत
अलीगढ़ की रहने वाली मृतका पत्नी अपने प्रेमी के साथ काफी से समय से रह रही थी। मौका देखकर कासगंज निवासी पति ने साथ-साथ रह रहे पत्नी और उसके प्रेमी पर सहपऊ के नगला कली में चाकू से हमला बोल दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में सहपऊ क्षेत्र के गांव नगला कली में महिला गौरी की हत्या के बाद उसका प्रेमी फूट-फूटकर रोया। वह कह रहा था कि तु मुझे छोड़कर नहीं जा सकती। 3 जुलाई की दोपहर करीब 3.30 बजे अपने मौसा के यहां करन अपनी प्रेमिका गौरी के साथ भविष्य के सपने बुन रहा था। इस दौरान उसकी प्रेमिका का पति आदित्य अपने तीन दोस्तों के साथ दो बाइकों से वहां पहुंच गया। पति को सामने देख गौरी के होश फाख्ता हो गए। गौरी को प्रेमी के साथ देख आदित्य अपना आपा खो बैठा और विवाद शुरू हो गया। उस दौरान मौसा रंजीत घर में नहीं था।
विवाद ने तूल पकड़ लिया और दोनों पक्ष घर के सामने के खाली खेत में पहुंच गए। वहां मारपीट शुरू हो गई। बताया गया कि आदित्य के दोस्तों ने करन को पकड़ लिया। गौरी जैसे ही करन को बचाने के लिए आगे बढ़ी तो आदित्य ने गौरी पर चाकू से हमला कर दिया और उसकी हत्या कर दी। करन ने भी इस दौरान गौरी को बचाने के लिए लाठी उठा ली और अमन के सिर पर प्रहार कर दिया, और अमन को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
इधर, ईंट से आदित्य के दोस्तों ने करन के सिर पर वार कर दिया। महज 10 मिनट में हुए पूरे घटनाक्रम ने वहां मौजूद लोगों के होश फाख्ता कर दिए। ग्रामीणों को आता देख आदित्य अपने दोस्तों के साथ भाग जाने में सफल हो गया, लेकिन भीड़ को अपनी ओर बढ़ता देख एक ही बाइक पर आदित्य और उसके तीन दोस्त मौके से भाग गए, जबकि हमलावर अमन लहूलुहान हालत में वहीं पड़ा रहा। इधर, प्रेमिका की मौत होने के बाद प्रेमी करन उसकी लाश के पास बैठकर विलाप करता रहा।
पहले रेकी की, फिर दिया घटना को अंजाम
गौरी ने आदित्य के साथ रहने से कर दिया था इन्कार
करन ने बताया कि गौरी ने परिवार में कई बार हुए विवाद के दौरान आदित्य के साथ रहने से साफ इन्कार कर दिया था। इसे लेकर कई बार परिवार में विवाद भी हुआ था, लेकिन परिवार ने अनदेखा कर दिया था। कासगंज के नसरतपुर से जाने के बाद करन अपने परिवार के साथ कोतवाली सादाबाद पहुंचा था और उसने गौरी से शादी करने की बात कही थी, लेकिन पुलिस ने इस बात को नजरअंदाज कर दिया और करन व उसके परिवार को कोतवाली से लौटाते हुए यह कह दिया कि दोनों ही बालिग हो, शादी कर लो, इसमें हमारा कोई हस्तक्षेप नहीं रहता।
अगर पुलिस मामले की गंभीरता को समझती तो यह हादसा टल सकता था। कोतवाली से वापस आने के बाद करन ने तहसील में पहुंचकर कोर्ट मैरिज करने के लिए दस्तावेजों को तैयार कराया और इन्हें शादी के लिए सब रजिस्ट्रार कार्यालय में दाखिल कर दिया। करन ने बताया कि हम दोनों जल्द ही कोर्ट मैरिज कर अपने घर में रहना चाहते थे। हमारे परिवार को कोई आपत्ति नहीं थी। अभी तक गौरी पर कोई बच्चा भी नहीं था।
गौरी ने आदित्य से भी किया था प्रेम विवाह
हाथरस एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि गौरी ने तीन वर्ष पूर्व आदित्य से भी प्रेम विवाह किया था। दोनों के अलग जाति के होने के कारण काफी दिनों तक विरोध की स्थिति भी बनी रही थी, लेकिन गौरी ने आदित्य से ही विवाह किया था। इस कारण आदित्य गौरी से प्रेम करता था। संवाद
नगला कली में एक महिला अपने पति से अनबन के बाद अपने मित्र के मौसा के यहां रह रही थी। पति को जब यह जानकारी हुई कि उसकी पत्नी मित्र के साथ रह रही है तो पति तीन अन्य दोस्तों के साथ वहां आया। मौके पर आपस में विवाद हुआ। पति ने चाकू से कई वार किए, जिससे उसकी पत्नी गौरी की मौत हो गई। आदित्य का दोस्त अमन डंडे की चोट से गंभीर घायल हो गया था, उसकी भी मौत हो गई। इस मामले में तहरीर ली जा रही है।-चिरंजीवनाथ सिन्हा, एसपी।