फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Husband and wife murdered by father and two sons by cutting them with an axe

खून की होली: छप्पर में सो रहे पति-पत्नी की पिता और दो पुत्रों ने कुल्हाड़ी से काट कर की हत्या, दो गिरफ्तार

Tue, 26 Mar 2024 12:42 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 26 Mar 2024 12:42 PM IST
सार

पति-पत्नी छप्पर में चारपाई पर सो रहे थे। तभी रात्रि में पिता एवं  उसके दो पुत्र कुल्हाड़ी-डंडे लेकरआ गए। तीनों ने सोते हुए बॉबी के ऊपर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार किया, जिससे उसकी मौके पर मृत्यु हो गई। पास में सोई पत्नी सुनीता जान बचाने के लिए भागी तो 20 मीटर दूर उसे पगडंडी पर गिराकर कुल्हाड़ी से काट दिया।

विज्ञापन
Husband and wife murdered by father and two sons by cutting them with an axe
मृतक बॉबी व उसकी पत्नी सुनीता - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

होली पर जहां एक ओर लोग गुलाल और रंगों से एक-दूसरे को रंग रहे थे, वहीं पिता और पुत्रों ने खून की होली खेलने की साजिश रची। होली वाली रात पिता और पुत्रों ने छप्पर में सो रहे पति-पत्नी की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी। शवों के पास खून ही खून नजर आ रहा था। पुलिस ने मामले में पिता और एक पुत्र को गिरफ्तार किया है। मामले की रिपोर्ट मृतक के पुत्र ने पिता एवं दो पुत्रों के खिलाफ कोतवाली में दर्ज कराई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

सिकंद्राराऊ कोतवाली के गांव पोरा के बाहर 25 मार्च की रात्रि 45 वर्षीय बॉबी पुत्र महावीर व 36 वर्षीय उनकी पत्नी सुनीता अपने खेत में बने मकान के बाहर छप्पर में चारपाई पर सो रहे थे। तभी रात्रि लगभग 10:30 बजे गांव निवासी नन्नू पुत्र देवीलाल एवं  उसके दो पुत्र राजकुमार एवं रामू कुल्हाड़ी-डंडे लेकर छप्पर में आ गए। तीनों ने सोते हुए बॉबी के ऊपर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार किया, जिससे उसकी मौके पर मृत्यु हो गई। पास में सोई पत्नी सुनीता जान बचाने के लिए भागी तो 20 मीटर दूर उसे पगडंडी पर गिराकर कुल्हाड़ी से काट दिया। दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि बॉबी ने मकान में ही गुटखा-तंबाकू की दुकान खोल रखी थी । 25 मार्च की दोपहर उसका नन्नू से किसी बात पर झगड़ा एवं मारपीट हो गई थी। नन्नू को भट्टे पर काम रहे मजदूरों ने बचाया। रात होते ही नन्नू के सिर पर खून सवार हो गया। तथा उसने अपने दो पुत्रों के साथ पति-पत्नी की निर्मम हत्या की वारदात को अंजाम दे दिया । 

झोपड़ी के पास कमरे में बॉबी का पुत्र पंकज 19 वर्ष  सो रहा था, उसने जब सारा मंजर देखा तो वह जान बचाने की गरज से चुपचाप झोपड़ी में ही बैठा रहा। मौका मिलते ही भाग कर उसने पास के सौंफ के खेत में छुप कर अपनी जान बचाई । घटना के बाद वह चीख़ता हुआ भागा तो काफी भीड़ एकत्रित हो गई । रात्रि में ही पुलिस अधीक्षक हाथरस निपुण अग्रवाल एवं सहायक पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मौके पर पहुंच गए। मृतक बॉबी के घर में उसके पुत्र पंकज तथा पुत्री चांदनी बचे हैं। वारदात के समय चांदनी अपने गांव वाले घर में थी । नामजद आरोपी नन्नू पास के भट्टे पर चौकीदार की नौकरी करता हैं । वह पास के गांव टोडरपुर का रहने वाला है।


हत्यारोपी बाप-बेटा गिरफ्तार
दंपत्ति की हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना कारित करने वाले दो अभियुक्तों को जिरौली कलां नहर के पास से गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्तों की निशादेही से आलाकत्ल कुल्हाडी व डण्डा बरामद हुए है ।

25 मार्च की देर रात्रि में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पोरा निवासी बौबी व उसकी पत्नी की पास में भट्टे पर काम करने वाले आरोपी नन्नू व उसके पुत्रों ने हत्या कर दी है । सूचना पर पुलिस अधीक्षक हाथरस व थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया । फील्ड यूनिट टीम द्वारा भी मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया । घटना के सम्बन्ध में थाना सिकन्द्राराऊ  में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त नन्नू व उसके पुत्र रामू को  हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है ।- निपुण अग्रवाल, एसपी, हाथरस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed