फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Humid since morning, relief from rain in afternoon

Hathras News: सुबह से उमस, दोपहर में बारिश से राहत

Sat, 24 Jun 2023 11:36 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Humid since morning, relief from rain in afternoon
बूंदाबांदी में साइकिल पर सवार होकर जातीं किशोरी।  - फोटो : Samvad
शनिवार की सुबह से उमसभरी गर्मी के चलते लोगों हाल बेहाल रहा। दोपहर में हुई बारिश से थोड़ी राहत मिली। बारिश के कारण शहर की प्रमुख सड़कों पर कीचड़ हो गया। इससे लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया। बारिश के चलते शहर से देहात तक बिजली की लाइनों में फॉल्ट हो गए। इस कारण तीन से चार घंटे बिना बिजली के रहना पड़ा। विभागीय कर्मी लाइनों में फॉल्ट दूर करने में जुटे रहे।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि जून माह में कभी बूंदाबांदी तो कभी तेज धूप हो रही है। सुबह से तेज धूप निकली, इस कारण लोगों का हाल बेहाल रहा। अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहा। गर्मी से बचने के लिए लोग एसी, कूलर का सहारा लिए रहे। दोपहर दो बजे के करीब रिमझिम बारिश हुई। जिससे गर्मी से राहत मिली, लेकिन कई इलाकों में कीचड़ हो गया। शहर के रमनपुर, श्रीनगर, कैलाशनगर, नवीपुर कला आदि इलाकों में कीचड़ से आवागमन में परेशानी हुई। कीचड़ के चलते आमजन के चलते मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन






शहर से देहात तक कई घंटे गहराया बिजली संकट



शनिवार की दोपहर को हुई बारिश के दौरान शहर के नवीपुर कला, गिजरौली सबस्टेशन से निकलने वाले फीडरों की लाइन में फॉल्ट के चलते एक से दो घंटे बिजली गुल रही। ओढपुरा, कांशीराम टाउनशिप, वाटरवर्क्स आदि सबस्टेशनों की लाइनों में फॉल्ट हो गए। इस कारण दो से तीन घंटे बिजली गुल रही। वहीं देहात के चंदपा, मुरसान, सलेमपुर, महौ आदि सबस्टेशनों से निकलने वाले फीडरों में फॉल्ट के चलते शाम तक बिजली संकट रहा। बिना बिजली के लोग कामकाज नहीं कर सके। काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन






नवीपुर खुर्द के लोगों को नहीं मिल रही बिजली

शहर के नवीपुर खुर्द में पथवारी मंदिर के निकट फॉल्ट होेने के कारण कई दिनों से बिजली गायब है। इससे लोग परेशान हैं। शनिवार को लोगों ने सभासद हरिशंकर कुशवाहा के नेतृत्व में अधिशासी अभियंता अभिषेक सिंह ने मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर मनीष तैनगुरिया, राहुल शमा्र, रामेश्वर, विनोद कुमार, देव कुमार, अतुल प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed