{"_id":"6a13689a2922095cca0cfccf","slug":"how-to-build-a-house-inflation-has-increased-the-prices-of-building-materials-hathras-news-c-56-1-sali1018-148991-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: कैसे बनवाएं मकान, महंगाई ने भवन निर्माण सामग्री के बढ़ाए दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: कैसे बनवाएं मकान, महंगाई ने भवन निर्माण सामग्री के बढ़ाए दाम
Mon, 25 May 2026 02:37 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Mon, 25 May 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
सड़क किनारे पड़े भवन निर्माण सामग्री। संवाद
- फोटो : samvad
डीजल और कोयले के भाव बढ़ने से मकान, दुकान और अन्य भवन निर्माण महंगा हो गया है। बजरी, सरिया, सीमेंट और ईंट जैसी आवश्यक निर्माण सामग्री के रेट बढ़ गए हैं। ट्रांसपोर्ट लागत भी बढ़ने से आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।
भवन निर्माण सामग्री के विक्रेता हरिजेंद्र सिंह ने बताया कि बजरी का रेट 45 से बढ़कर 50 रुपये फुट हो गया है। बदरपुर के दाम 50 से 55 रुपये फुट पहुंच गए हैं। डस्ट 45 से 55 रुपये फुट हो हुई है। सीमेंट का 50 किलो का बैग 345 से बढ़कर 355 रुपये का हो गया है। ठेकेदार दीपक जादौन के अनुसार, मध्य प्रदेश से आने वाली बदरपुर, गिट्टी और डस्ट महंगी हुई है। अप्रैल की तुलना में मई में सरिया 50 से 60 रुपये किलो हो गया है। जिससे निर्माण लागत बढ़ रही है।
ईंट 500 रुपये हुई महंगी
ईंट भट्ठा एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश दीक्षित ने बताया कि डीजल के रेट बढ़ने से ईंट महंगी हुई है। ईंट के भाव अप्रैल से 500 रुपये प्रति एक हजार तक बढ़े हैं। अब एक हजार ईंट 7000 के बजाय 7500 रुपये में है। इससे पहले बारिश के कारण भी हजारों ईंटें नष्ट हो गईं थीं।
विज्ञापन
कोयले की कीमत हुई दोगुनी
युद्ध के कारण कोयले का भाव दोगुना हो गया है। गुजरात के कांडला पोर्ट आने वाला कोयला पहले 10,000 रुपये प्रति टन में आ रहा था। अब इसकी कीमत बढ़कर 20,000 रुपये प्रति टन हो गई है। यह भी निर्माण लागत बढ़ने का एक प्रमुख कारण है।
सामग्री अप्रैल का भाव ताजा भाव
बजरी 45 रुपये फुट 50 रुपये फुट
बदरपुर 50 रुपये फुट 55 रुपये फुट
डस्ट 45 रुपये फुट 55 रुपये फुट
सीमेंट 345 प्रति बैग 355 प्रति बैग
ईंट 7000 रुपये 7500 रुपये
कोयला 10,000 रुपये टन 20,000 रुपये टन
सरिया 50 रुपये किलो 60 रुपये किलो
-- -- -- --