{"_id":"65b53d334bb0f1b0b30fc806","slug":"house-sale-flyers-pasted-after-fight-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: झगड़े के बाद चिपकाए मकान बिकाऊ के पर्चे, पुलिस ने हटवाए, मुकदमा दर्ज, तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: झगड़े के बाद चिपकाए मकान बिकाऊ के पर्चे, पुलिस ने हटवाए, मुकदमा दर्ज, तीन आरोपी गिरफ्तार
Sat, 27 Jan 2024 10:58 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 27 Jan 2024 10:58 PM IST
सार
हाथरस में सासनी के गांव सुसायत कलां में आपसी कहासुनी पर मारपीट हो गई। मामले का वीडियो सामने आया, पर कार्रवाई नहीं हुई। एक पक्ष ने अपने घरों पर मकान बिकाऊ के पर्चे चिपका दिए। पुलिस ने तुरंत पर्चों को हटवाया। मामले में पुलिस ने तीन को दबोच लिया।
विज्ञापन
मकान पर लगा बिकाऊ का पर्चा
- फोटो : संवाद
विस्तार
हाथरस में सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव सुसायत कलां में आपसी कहासुनी को लेकर दो पक्षों में मारपीट के बाद एक पक्ष के लोगों ने अपने घरों पर गांव छोड़ने और मकान बिकाऊ है के पर्चे चिपका दिए। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने के बाद पर्चों को हटवा दिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद दूसरे पक्ष के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव सुसायत कलां में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया। आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। एक पक्ष अनुसूचित जाति का है तो दूसरा पक्ष सामान्य जाति का है। अनुसूचित जाति पक्ष के लोगों ने अपने घरों पर गांव छोड़ने और मकान बेचने के पर्चे चिपका दिए। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
कोतवाली के अपराध निरीक्षक विजयपाल सिंह का कहना है कि मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करा दिया गया है। एक पक्ष ने मकान पर जो पर्चे चिपकाए थे, उन्हें हटवा दिया गया है। इस मामले में दूसरे पक्ष के आरोपी अतुल, शिवम और कन्हैया निवासीगण सुसायत कलां को गिरफ्तार किया गया है।