{"_id":"663be0549b76b28a2b0eee84","slug":"house-caught-fire-loss-worth-thousands-of-rupees-hathras-news-c-56-1-sknl1012-114746-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: घर में लगी आग, हजारों रुपये का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: घर में लगी आग, हजारों रुपये का नुकसान
Thu, 09 May 2024 01:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 09 May 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव कोका स्थित एक घर में बुधवार को अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग की चपेट में आने से हजारों रुपये कीमत का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग पड़ोसी के एक मकान तक भी पहुंच गई। आग की चपेट में आने से पड़ोसी के घेर में बंधी भैंस भी झुलस गई। ग्रामीणों ने आसपास लगी सबमर्सिबल की मदद से आग को बुझाया।
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव कोका निवासी आसिफ पुत्र शरीफ के घर में बुधवार की दोपहर को अचानक आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि चंद मिनटों ने आग की लपटों ने घर में रखे सभी घरेलू सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की चपेट में आने से कूलर, फ्रिज, अलमारी आदि सामान जलकर पूरी तरह राख हो गए।
आग की लपटें पड़ोस में रहने वाले बंगाली पुत्र रामस्वरूप के घेर तक पहुंच गईं, जिससे आग की चपेट में आने से बंगाली की भैंस भी झुलस गई। गांव में अफरा-तफरी मच गई। मौके काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने आसपास लगी सबमर्सिबल पंप को चलाकर आग को बुझाया। आग से हजारों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।