फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hotel Management Course at Bagla College Hathras

Hathras: होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई के लिए अब नहीं जाना पड़ेगा अन्य शहर, बागला कॉलेज में जल्द शुरू होगा कोर्स

Fri, 19 Jun 2026 01:05 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 19 Jun 2026 01:05 PM IST
सार

होटल मैनेजमेंट कोर्स शुरू होने से न केवल विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर व्यावसायिक शिक्षा का अवसर मिलेगा, बल्कि पर्यटन, होटल और आतिथ्य उद्योग में करियर बनाने के नए द्वार भी खुलेंगे। इससे जिले में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में रोजगारपरक पाठ्यक्रमों का दायरा और मजबूत होगा।

विज्ञापन
Hotel Management Course at Bagla College Hathras
पीसी बागला डिग्री कॉलेज हाथरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस जिले के युवाओं को होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई के लिए अब अलीगढ़, आगरा, नोएडा या अन्य बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। पीसी बागला महाविद्यालय प्रशासन ने होटल मैनेजमेंट कोर्स शुरू करने की दिशा में पहल तेज कर दी है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है, जिसे जल्द ही राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय की स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा।

विज्ञापन


महाविद्यालय प्रशासन का मानना है कि वर्तमान समय में होटल, पर्यटन और आतिथ्य (हॉस्पिटैलिटी) क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में स्थानीय स्तर पर होटल मैनेजमेंट कोर्स की उपलब्धता जिले के विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत साबित होगी। अभी तक इस क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक छात्रों को पढ़ाई के लिए दूसरे शहरों में जाना पड़ता था, जिससे समय और आर्थिक संसाधनों पर अतिरिक्त बोझ पड़ता था।
विज्ञापन


प्रस्तावित कोर्स के संचालन के लिए महाविद्यालय में आवश्यक शैक्षणिक संसाधनों, प्रयोगशालाओं और प्रशिक्षित शिक्षकों की व्यवस्था की जाएगी। छात्रों को व्यावहारिक एवं गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित करने की योजना बनाई गई है। महाविद्यालय प्रबंधन रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दे रहा है। इस क्रम में भवन विस्तार, अतिरिक्त कक्षाओं के निर्माण और आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने का कार्य भी किया जा रहा है। नए पाठ्यक्रमों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए संसाधनों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल मैनेजमेंट कोर्स शुरू होने से न केवल विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर व्यावसायिक शिक्षा का अवसर मिलेगा, बल्कि पर्यटन, होटल और आतिथ्य उद्योग में करियर बनाने के नए द्वार भी खुलेंगे। इससे जिले में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में रोजगारपरक पाठ्यक्रमों का दायरा और मजबूत होगा।महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. महावीर सिंह छोंकर ने बताया कि विश्वविद्यालय से अनुमति प्राप्त होते ही कोर्स संचालन की औपचारिक प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed