फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Horseback riding youth accused of molestation, reports

Hathras News: घुड़सवारी कर रहे युवकों पर छेड़खानी का आरोप, रिपोर्ट

Mon, 17 Nov 2025 01:49 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Horseback riding youth accused of molestation, reports
बरला क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने घुड़सवारी कर रहे कस्बा के पूर्व चेयरमैन के बेटे और उसके एक साथी पर छेड़खानी, मारपीट, धमकाने के आरोप में तहरीर दी है, देर रात महिला तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जबकि चेयरमैन पुत्र ने छह नामजद समेत तीन अज्ञात के विरुद्ध मारपीट कर गहने लूटने की तहरीर दी है।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि रविवार दोपहर वह बेटी संग रिश्तेदारी में जारौठी गांव जा रही थी। बरौठा नहर पर घुड़सवार दो युवकों ने उसका हाथ पकड़ कर छेड़खानी की, बेटी के शोर मचाने पर गांव के तीन लोग आ गए। आरोप है कि घुड़सवार युवकों ने उनके संग मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। महिला ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है। थाना पुलिस ने इस मामले में लॉरिक और उसके दोस्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वहीं चेयरमैन पुत्र का कहना है कि वह दोस्त को घुड़सवारी सिखा रहा था, रास्ते में सुनसान इलाके में मिली महिला उन्हें देखकर लुटेरा समझ बैठी और शोर मचाते हुए खेतों से होकर जारौठी चली गई, गांव जाकर उसने लुटेरों को खबर दी तो कई बाइकों पर आए छह लड़कों ने रास्ते में उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज कर दोस्त को घोड़े से खींचकर लात-घूंसे और बेल्ट से पीटा, बचाने पर उसके साथ भी मारपीट की तथा गले में पड़ी सोने की चेन खींच ली। इस संबंध में चेयरमैन पुत्र कि तरफ से तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला की तहरीर मुकदमा दर्ज कर लिया है, दूसरे पक्ष की तहरीर पर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी। - राजीव कुमार द्विवेदी, सीओ अतरौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed