{"_id":"6515d63913defc9d320a28ca","slug":"honored-1180-meritorious-students-from-353-schools-hathras-news-c-56-1-mrt1060-5396-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: 353 विद्यालयों के 1180 छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित, सम्मान पाकर खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: 353 विद्यालयों के 1180 छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित, सम्मान पाकर खिले चेहरे
Fri, 29 Sep 2023 01:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Fri, 29 Sep 2023 01:08 AM IST
सार
जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय ने कहा कि विद्यार्थी अपने लक्ष्य को निर्धारित करें और उसके हिसाब से योजनाबद्ध तरीके से अपनी तैयारी करें। हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा कॅरिअर की नींव है।
विज्ञापन
मेधावियों को सम्मानित करते अतिथि।
- फोटो : संवाद
विस्तार
मेला श्रीदाऊजी महाराज के पंडाल में बृहस्पतिवार को मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिले के विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं से भरे पंडाल में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। मंच से सम्मान पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरों खिले नजर आए। कार्यक्रम में 353 विद्यालयों के 1180 छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, प्रमुख समाजसेवी प्रज्ञा वार्ष्णेय, आरएसएस के नगर संघ चालक दुर्गेश वार्ष्णेय, ब्लॉक प्रमुख मुरसान रामेश्वर उपाध्याय, विश्व हिंदू परिषद बृज प्रांत के कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्रनाथ चतुर्वेदी, समाजसेवी विपिन वार्ष्णेय, प्रधान संगठन के धर्मेंद्र कुमार तामसी वाले व नवीन कुमार गुप्ता एडवोकेट ने संयुक्त रूप से सरस्वती माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इससे पूर्व कार्यक्रम संयोजक कृष्ण कुमार वार्ष्णेय, सह संयोजक आकाश ठाकुर, स्वागताध्यक्ष शेखर वार्ष्णेय, मयंक वार्ष्णेय ने अतिथियों का पटका पहनाकर व प्रतीक चिह्न देकर सम्मान किया।
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय ने कहा कि विद्यार्थी अपने लक्ष्य को निर्धारित करें और उसके हिसाब से योजनाबद्ध तरीके से अपनी तैयारी करें। हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा कॅरिअर की नींव है। ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने कहा कि देश को विकसित करने में विद्यार्थियों का अहम योगदान होता है। कार्यक्रम में राजकुमार ठाकुर, सुरेंद्र कुमार नमकीन वाले, मोहम्मद शोएब राइन, गोपाल वार्ष्णेय, मदन गोपाल वार्ष्णेय गारमेंट्स वाले, योगेश वार्ष्णेय शानू, कुणाल वार्ष्णेय, ललतेश वार्ष्णेय, अजय भारद्वाज, अजय कुलश्रेष्ठ, दीपक जोशी, हेमंत वार्ष्णेय, रामकुमार गुप्ता एडवोकेट आदि थे। अंत में कार्यक्रम संयोजक कृष्ण कुमार वार्ष्णेय ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन