फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Holi reservation in train full

Hathras: होली है नजदीक, आरक्षण फुल, स्पेशल ट्रेन चलने का इंतजार, दिल्ली से टूंडला चलेगी अनारक्षित ट्रेन

Fri, 08 Mar 2024 10:57 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 08 Mar 2024 10:57 PM IST
सार

होली पर हर साल हाथरस सिटी व हाथरस जंक्शन स्टेशन पर ठहरने वाली कुछ ट्रेनों का संचालन किया जाता है। इनसे यात्रियों को काफी राहत मिलती है। ट्रेनों में आरक्षण न मिलने से अंत समय पर चलने वाली होली स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों को आसानी से आरक्षण मिल जाता है, लेकिन इस साल अभी तक पूर्वोत्तर रेलवे व उत्तर मध्य रेलवे ने किसी होली स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू नहीं किया है।

विज्ञापन
Holi reservation in train full
हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन का मुख्य द्वार - फोटो : संवाद

विस्तार

होली का त्योहार नजदीक है। घर से दूर रह रहे कामकाजी लोग त्योहार पर घर जाने की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन ट्रेनों में जगह खाली न होने से उन्हें आरक्षण नहीं मिल पा रहा। यात्री अब रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेन चलने का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन


होली पर हर साल हाथरस सिटी व हाथरस जंक्शन स्टेशन पर ठहरने वाली कुछ ट्रेनों का संचालन किया जाता है। इनकी मदद से यात्रियों को काफी राहत मिलती है। ट्रेनों में आरक्षण न मिलने से अंत समय पर चलने वाली होली स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों को आसानी से आरक्षण मिल जाता है, लेकिन इस साल अभी तक पूर्वोत्तर रेलवे व उत्तर मध्य रेलवे ने किसी होली स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू नहीं किया है। इस समय मुंबई, राजस्थान, बिहार व दिल्ली आदि के ट्रेनों में जगह खाली नहीं है। यात्रियों की ओर से अंत समय पर तत्काल कोटे से भी आरक्षण मिलने की उम्मीद कम है। इस समय उन्हें सिर्फ होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन का इंतजार है, लेकिन रेलवे की ओर से इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन


दिल्ली से टूंडला के लिए चलेगी अनारक्षित ट्रेन 
उत्तर-मध्य रेलवे ने कई होली स्पेशल आरक्षित ट्रेनों का संचालन किया है, लेकिन इसमें एक भी ट्रेन का ठहराव हाथरस जंक्शन स्टेशन पर नहीं है। 8 मार्च को की गई घोषणा में सिर्फ एक जोड़ी अनारक्षित ट्रेन का संचालन दिल्ली से टूंडला के बीच चार फेरों के लिए किया गया है। 12 मेमू के डिब्बे वाली ये ट्रेन 21 से 24 मार्च तक दिल्ली से दोपहर 13:30 बजे चलकर 16:07 बजे हाथरस जंक्शन पर ठहरते हुए 17:15 बजे टूंडला पहुंचेगी। वापसी में 15:45 बजे चलकर 18:28 बजे हाथरस जंक्शन पर ठहरते हुए दिल्ली 22:15 बजे पहुंचेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हर साल होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन होता है। इस साल अभी तक किसी विशेष ट्रेन का संचालन नहीं किया गया है। हमें भी यात्रियों की ओर से होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन की मांग मिल रही है। रेलवे अधिकारियों से हम बात कर रहे हैं।-दिनेश सरदाना, पूर्व सदस्य रेल परामर्शदात्री समिति, हाथरस।


होली पर पिछले साल भी कुछ ट्रेनों का संचालन हुआ था, यात्रियों को अंत समय पर इन ट्रेनों के चलने से काफी राहत मिलती है। हमारी भी कोशिश है कि रेलवे को इस बारे में अवगत कराते हुए कम से कम एक या दो ट्रेनों का संचालन कराया जाए।-कपिल अग्रवाल, पूर्व सदस्य रेल परामर्शदात्री समिति, हाथरस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed