{"_id":"5efe22458ebc3e4336017716","slug":"historysheeter-criminal-name-and-photo-paste-on-notice-board-hathras-news-ali2376411146","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्रीशीटरों के नाम के साथ थानों में लगेंगे फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिस्ट्रीशीटरों के नाम के साथ थानों में लगेंगे फोटो
विज्ञापन
प्रकाश कुमार, एएसपी।
- फोटो : HATHRAS
घनश्याम सिंह, हाथरस।
अभी तक तो थानों के नोटिस बोर्ड पर हिस्ट्रीशीटर का नाम व पता लिखा रहता था, लेकिन अब नाम-पते के साथ उनके फोटो भी नोटिस बोर्ड पर लगाए जाएंगे, ताकि क्षेत्र के लोग उसे जान सकें और आवश्यकता पड़ने पर पुलिस को उसके बारे में जानकारी दे सकें।
जिले भर में 779 हिस्ट्रीशीटर हैं। इन पर पुलिस की पैनी नजर रहती है। सभी थानों में अपने-अपने क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों का रिकॉर्ड उपलब्ध है, लेकिन इन हिस्ट्रीशीटरों की जानकारी क्षेत्र के ज्यादातर लोगों को पहचान के कारण नहीं होती है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा, क्योंकि इस बात को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा सभी थानों में हिस्ट्रीशीटर के नाम के साथ उसका फोटो भी आने वाले दिनों में लगाया जाएगा, जिससे उनकी जानकारी और पहचान सभी को हो।
इन थानों में हैं इतने हिस्ट्रीशीटर
थाना हिस्ट्रीशीटरों की संख्या
कोतवाली सदर 83
हाथरस गेट 92
सासनी 97
महिला थाना 0
सिकंदराराऊ 104
हसायन 50
हाथरस जंक्शन 84
सादाबाद 88
सहपऊ 71
मुरसान 61
चंदपा 49
कुल योग 779
सभी हिस्ट्रीशीटर रजिस्टर्ड होते हैं। उनकी हिस्ट्री खुली रहती है। रजिस्टर पर उसकी फोटो मौजूद रहती है। इसे संबंधित थाना के नोटिस बोर्ड पर फ़ोटो चिपकाने के लिए कमांडर द्वारा आदेश किया गया। इसका पालन कराया जाएगा। लोगों को इसकी जानकारी रहती है। हिस्ट्रीशीटर की हम हमेशा निगरानी करते हैं। फोटो से निगरानी करने में और आसानी रहेगी।
विज्ञापन
- प्रकाश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस।