{"_id":"64e2604ad2fd0ba74308f9d4","slug":"hindu-society-should-unite-and-move-towards-achieving-the-goal-sandeep-hathras-news-c-56-1-sali1016-3638-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू समाज संगठित होकर लक्ष्य प्राप्ति की ओर आगे बढ़े : संदीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू समाज संगठित होकर लक्ष्य प्राप्ति की ओर आगे बढ़े : संदीप
विज्ञापन
हाथरस। हिंदू जागरण मंच द्वारा आयोजित अखंड भारत संकल्प सप्ताह के तहत रविवार को आर्य समाज मुरसान गेट में अखंड भारत दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला संयोजक संदीप शर्मा ने कहा कि अखंड भारत की कल्पना को साकार करने के लिए हिंदू समाज संगठित होकर लक्ष्य प्राप्ति की ओर आगे बढ़े। वैभव पुनः प्राप्त करने के लिए भारत को अखंड बनाना होगा।
प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख अभिषेक रंजन आर्य ने कहा कि अखंड भारत के लक्ष्य के साथ-साथ हमको यह भी ध्यान रखना है कि जितना भूभाग अभी हमारे पास है वह भी सुरक्षित रहे, क्योंकि राष्ट्रविरोधी ताकतें भारत को विभाजित करने की हर संभव कोशिश करती रहती हैं। चाहे कश्मीर का आतंकवाद हो या पूर्वोत्तर का उग्रवाद। इसके पीछे भारत विरोधी ताकतों का लक्ष्य भारत को विभाजित करना है।
जिला सह संयोजक नरेंद्र प्रेमी ने कहा की हिंदू समाज के बीच में जाकर उनको छोटी-छोटी बैठकों के माध्यम से जागरूक और संगठित बनाने का काम सभी कार्यकर्ताओं को करना है। जिस दिन हिंदू समाज जागरूक और संगठित हो जाएगा तो हमको अखंड भारत बनाने से कोई नहीं रोक सकता। इस दौरान जिला सह संयोजक रमन बिहारी शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
कार्यक्रम का संचालन नगर सह संयोजक मोर मुकुट वर्मा ने किया। इस मौके पर शिव प्रकाश कौशल, रविंद्र रावत, शिवम सोलंकी, दुर्गेश वार्ष्णेय, मीनाक्षी निषाद,लोकेश अग्रवाल, रूप किशोर वर्मा, संजय कुशवाहा, मनीष कुशवाहा, रेनू वर्मा, पूजा वर्मा, गीता देवी, नारायणी देवी, चंद्र प्रकाश, राधेश्याम कुशवाहा, विनोद, सुभाष चंद्र आदि मौजूद रहे।