फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   hindi divas program

हाथरस: हिंदी राष्ट्रभाषा ही नहीं, बल्कि हिंदुस्तानियों की पहचान है

Tue, 15 Sep 2020 12:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
hindi divas program
हाथरस: हिंदी दिवस पर आयोजित विधि प्रतिष्ठान शिविर में मौजूद अतिथि। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हिंदी दिवस के मौके पर सोमवार को जिलेभर में सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के अलावा सरकारी व अर्द्ध सरकारी कार्यालयों में गोष्ठी हुई। वक्ताओं ने हिंदी की महत्ता पर प्रकाश डाला। सभी से अधिक से अधिक हिंदी का प्रयोग करने की अपील की, ताकि मातृभाषा को फिर से दिलों में उतार सकें।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला न्यायालय परिसर में विधिक साक्षरता गोष्ठी का आयोजन सिविल जज प्रभारी सचिव जिला सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में हुआ। इस मौके पर जिशान मेहंदी, अपर सिविल जज हाथरस उपस्थित रहे। सुशील कुमार सिंह, सिविल जज/प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि हर वर्ष पूरे देश में 14 सितंबर का दिन हिंदी को बढ़ावा देने के लिए हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारतीय संविधान में हिंदी को संघ की राजभाषा का दर्जा प्राप्त है।
विज्ञापन

हिंदी पूरी दुनिया में सबसे अधिक बोली जाने वाली मातृ भाषा है। अपर सिविल जज गौरवदीप सिंह ने कहा है कि हम सबके लिए हिंदी दिवस और हिंदी भाषा का बहुत महत्व है। हिंदी हिंदुस्तान की राष्ट्रभाषा ही नहीं, बल्कि हिंदुस्तानियों की पहचान भी है। जिशान मेहंदी अपर सिविल जज ने कहा कि हिंदी का प्रयोग करते हुए हमें गर्व होना चाहिए। अन्य देशों में भी हमें अपनी मातृ भाषा का प्रयोग करना चाहिए। अपर सिविल जज अम्रतांशु राज ने कहा कि हर वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है और इस सप्ताह को हिंदी पखवाड़ा कहा जाता है। पूरे विश्व में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में हिंदी चौथे नंबर की भाषा है। संचालन पेशकार डेनियल राबर्ट ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के नवीपुर रोड स्थित जीपीएस इंटरनेशनल स्कूल में हिंदी दिवस पर गोष्ठी हुई। प्रधानाचार्य नवीन शर्मा ने भी हिंदी की महत्ता पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने हिंदी पर ऑनलाइन गतिविधि प्रस्तुत की। विद्यालय कोआर्डिनेटर नेहा गुप्ता, आरती भदौरिया, प्रिया शर्मा, आशीष विमल, अंकित सागर, किशन रावत, अंजू कश्यप आदि थे। लार्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य अरुण शर्मा ने ऑनलाइन संबोधन करते हुए कहा कि हिंदी संस्कृति साहित्य और संस्कारों की संरक्षक एवं संवाहिका है। हिंदी जन-जन की भाषा है। मीनू शर्मा ने हिंदी पर कविता प्रस्तुत की। इस मौके पर अंजना शर्मा, स्वतंत्र भारद्वाज, रिचा गौड़, विपिन शर्मा, श्रवण वर्मा, लक्ष्मी शर्मा, हेमा गौड़, अरविंद पाठक, दुष्यंत उपाध्याय आदि थे।

नेहरू युवा केंद्र द्वारा ऑनलाइन नारा प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें शिवानी कुमारी प्रथम, अमिता गुप्ता द्वितीय और रवि शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। युवा केंद्र स्वयंसेवक रौकी चौहान ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं में निखार आता है। नगर पालिका परिषद में ईओ डॉ. विवेकानंद की अध्यक्षता में हिंदी दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। एक प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें कर्मचारियों से हिंदी पर सवाल पूछे गए। जिन कर्मचारियों ने सही जवाब दिए, उन्हें प्रशस्ति पत्र दिए गए। कर अधीक्षक देवेंद्र कुमार, विजय स्वर्णकार, विद्यासागर शर्मा, गोपाल चतुर्वेदी, येशुराज शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, राजीव कुलश्रेष्ठ, योगेश भारद्वाज, सत्यवीर सिंह, विनीत आर्य, राजेश परिहार, सोनिया सिंह, संजय शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed