फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   hightension wire breake, electricity inturepted

हाईटेंशन लाइन पर टूटकर गिरा पेड़, घंटों गुल रही बिजली

Tue, 31 Dec 2019 01:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
hightension wire breake, electricity inturepted
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

छाबी मियां के बाग के निकट एक पेड़ बिजली की हाइटेंशन लाइन पर गिर गया। यह लाइन बिसावर फीडर की थी,लिहाजा देर रात कई घंटों तक सादाबाद, बिसावर व आसपास के कई इलाकों में कई घंटो तक बिजली गुल रही। लाइन को ठीक करने के लिए देर रात तक कर्मी जुटे रहे।
गौर हो कि सर्दी के मौसम में तार टूटने की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे बिजली आपूर्ति बार बार भंग हो रही है। सोमवार की देर शाम करीब साढ़े सात बजे 33 केवी की हाइटेंशन लाइन जो कि बिसावर के लिए जा रही थी, पेड़ के गिरने से टृट गई, इससे बिसावर, सादाबाद की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। कई गांवों में भी अंधेरा छा गया। देर रात तक बिजली गुल बनी हुई थी। बिजली न आने की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। एसडीओ दुर्गेश गौतम ने बताया कि पेड़ के गिरने की वजह से बिसावर बिजली लाइन टूट गई थी, जिससे काफी नुकसान हुआ है और बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई है।
विज्ञापन

ताजपुर में कई गोवंश की ठंड से मौत
सादाबाद क्षेत्र के गांव ताजपुर में कुछ आवारा गायों की मौत ठंड से हो गई। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। गौरतलब हो कि भीषण ठंड में आवारा पशुओं की शामत आई हुई है। पशु अपने आप को ठंड से नहीं बचा पा रहे हैं। आवारा पशुओं की इस दशा को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ ने किया गोशाला का निरीक्षण
नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी लल्लनराम यादव ने सोमवार को आगरा रोड स्थित मंडी समिति के निकट बनाई गई अस्थायी गोशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोवंश को ठंड से बचाने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए जाने के निर्देश दिए। उन्होने बताया कि गोवंश को ठंड से बचाने के लिए तिरपाल आदि लगा दिए गए हैं। यहां अलाव की व्यवस्था कर दी गई है, जिससे गोवंश ठंड से बच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed