{"_id":"59ef91ce4f1c1b74698b7611","slug":"high-voltage-current-in-the-house-the-death-of-the-young-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में दौड़ा हाई वोल्टेज करंट, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में दौड़ा हाई वोल्टेज करंट, युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
Updated Wed, 25 Oct 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
करनवीर सिंह का फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव भदामई में जर्जर हाईटेंशन लाइन एक घर के ऊपर से गुजर रही एलटी लाइन पर गिर गई। इससे घर में हाईटेंशन लाइन का करंट दौड़ गया, जिससे एक युवक की मौत हो गई। घटना से ग्रामीणों में विद्युत विभाग के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है।
गांव भदामई में करनवीर सिंह (32) अपने घर में मौजूद थे। उनका टीवी कई दिन से खराब था। वह टीवी ठीक कर रहे थे। टीवी का प्लग भी बंद था। दोपहर के समय घर के ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन का जर्जर तार अचानक घर के पास से गुजर रही एलटी लाइन पर जा गिरा, जिससे हाई वोल्टेज करंट एलटी लाइन से होते हुए करनवीर के घर के सभी विद्युत उपकरणों में आ गया।
करंट इतना तेज था कि करनवीर की टीवी के प्लग का स्विच ऑफ होने के बावजूद करंट टीवी में दौड़ गया। प्लग ऑफ होने से बेखौफ खड़े करनवीर को इसका पता चलता, इससे पहले ही हाई वोल्टेज करंट ने उन्हें चपेट में ले लिया। चंद मिनटों में करनवीर की तड़पकर मौत हो गई।
विज्ञापन
करनवीर की मौत से गांव के लोगों में विद्युत विभाग के प्रति आक्रोश फैल गया। लोगों का कहना है कि कई बार जर्जर लाइन को बदलवाने के लिए कहा गया, लेकिन अधिकारियों ने उनकी एक नहीं सुनी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।