फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   High tension line wire broken two children scorched

Hathras News: हाईटेंशन लाइन का तार टूटा, दो बच्चे झुलसे, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया आगरा-अलीगढ़ एनएच पर जाम

Mon, 24 Apr 2023 11:40 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 24 Apr 2023 11:40 PM IST
सार

एक दुकान से सामान लेने  साइकिल पर सवार होकर जा रहे थे। तभी अचानक जर्जर अवस्था में झूल रही हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर दोनों बच्चों के ऊपर गिर गया। इससे दोनों बच्चे झुलस गए।

विज्ञापन
High tension line wire broken two children scorched
जाम लगाते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस में थाना चंदपा क्षेत्र के गांव जिंद पट्टी बिसाना में सोमवार दोपहर को हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर दो बच्चों के ऊपर गिर गया, जिससे दोनों बच्चे झुलसे गए। दोनों को उपचार के लिए सादाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आगरा अलीगढ़ एनएच पर जाम लगा दिया। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा कर जाम खुलवाया। 

विज्ञापन


क्षेत्र के गांव जिंद पट्टी बिसाना में दोपहर को  9 वर्षीय आशीष पुत्र पंचम सिंह और 12 वर्षीय जिगर पुत्र उदयवीर सिंह अपने घर से गांव में ही स्थित एक दुकान से सामान लेने  साइकिल पर सवार होकर जा रहे थे। तभी अचानक जर्जर अवस्था में झूल रही हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर दोनों बच्चों के ऊपर गिर गया। इससे दोनों बच्चे झुलस गए। बच्चों की हालत देखकर ग्रामीणों की मौके पर भीड़ लग गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आगरा अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि जर्जर तारों के बारे में बिजली विभाग को कई बार सूचित किया गया है। आए दिन तार टूटने की घटना होती रहती हैं, लेकिन बिजली विभाग ने आज तक कोई संज्ञान नहीं लिया। जिसके फलस्वरूप बच्चों के साथ यह घटना हुई है। 
विज्ञापन


जाम की सूचना मिलते ही कई थानों का पुलिस बल मय सीओ सादाबाद गोपाल सिंह सहित घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा बुझा कर थोड़ी देर में ही जाम खुलवा दिया। इससे पहले घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद के जाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर हालत में आगरा के लिए रेफर कर दिया गया।घटना स्थल पर एसडीएम सदर और बिजली विभाग के अधिकारी भी घटना की जानकारी लेने पहुंच गए और ग्रामीणों को बिजली लाइन दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया। देर शाम बिजली विभाग के कर्मचारी टूटे हुए हाईटेंशन लाइन को दुरुस्त करने में लगे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed