फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   High fire wire fires in fields, crop burn

हाईटेंशन तार से खेतों में लगी आग, 14 बीघा फसल राख

Mon, 05 Apr 2021 11:37 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
High fire wire fires in fields, crop burn
गांव खोंडा में बिजली की चिंगारी से जलती गेंहू की फसल - फोटो : SHAPHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव गढ़ी चिंता व गांव खोंड़ा में हाईटेंशन तार से निकली चिंगारी से खेतों में आग लग गई। इसमें लगभग 14 बीघा खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग बुझाने के क्रम में महिला एवं किशोरी सहित लगभग आधा दर्जन लोग झुलस गए। दमकल गाड़ी ने ग्रामीणों की सहयोग से बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
सोमवार की दोपहर एक बजे के करीब गांव गढ़ी चिंता में एक नलकूप के लिए जा रही हाईटेंशन तार आपस में टकरा गई। तार टकराने से चिंगारी निकली और वह गांव निवासी किसान जयवीर गुप्ता पुत्र दत्त प्रकाश गुप्ता की खेत में जा गिरी। इसमें खेत में आग लग गई और करीब तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

खड़ी फसल में लगी आग को देखकर पास के खेतों में काम कर रहे मजदूर इसे बुझाने के लिए दौड़े। इसी क्रम में प्रवीन, सत्यपाल, मुन्ना लाल, शकीला, आमिर व अन्य झुलस गए। सूचना पर दमकल की गाड़ी भी पहुंच गई। दमकल एवं ग्रामीणों ने आग पर बमुश्किल से काबू पाया। क्षेत्रीय लेखपाल प्रकाश चंद्र ने मौके पर पहुंच कर नुकसान का आकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, दोपहर के दो बजे क्षेत्र के गांव खोंडा में भी हाईटेंशन तार से निकली चिंगारी से किसान विषमपाल सिंह पुत्र कारे सिंह की छह बीघा पकी गेहूं की फसल एवं उसकी पत्नी मालती देवी की पांच बीघा फसल जलकर राख हो गई। आग लगने की सूचना पर गांव गढ़ी चिंता से वापस लौट रही दमकल की गाड़ी भी मौके पर ही पहुंच गई। ग्रामीणों एवं दमकल विभाग ने काफी देर बाद आग को बुझाया। इसमें विषम पाल की नातिन रूबी आग बुझाने के चक्कर में झुलस गई।

दोनों गांवों में आग लगने व बिजली विभाग की लापरवाही से लोगों में काफी आक्रोश है। उनका कहना है कि शिकायत करने के बावजूद विभाग ने न तो जर्जर तारों को बदलवाया है और नहीं उनको कसा है। जिससे हवा चलने के बाद वह आपस में नहीं टकराएं। गढ़ी चिंता के ग्रामीणों को कहना है कि हर साल गेहूं के सीजन में उनके गांव में फसल में बिजली की चिंगारी से आग लगने घटनाएं हो रही हैं लेकिन, बिजली विभाग को कोई परवाह नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed