फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hemant katara got special position in prerna teacher's day

प्रेरणा शिक्षक दिवस विशेषांक में मिला हेमन्त कटारा को विशेष स्थान

Sun, 06 Sep 2020 11:28 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
Hemant katara got special position in prerna teacher's day
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग शिक्षक दिवस पर प्रकाशित होने वाली पत्रिका में प्राथमिक विद्यालय गंगौली के प्रधानाध्यापक को भी स्थान मिला है। इस पत्रिका में प्रदेश से चुनिंदा शिक्षकों को लिया गया है।

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बेसिक शिक्षा परिषद डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी के संरक्षण में 5 सितंबर 2020 को प्रदेश भर के लगभग 6.5 लाख परिषदीय विद्यालयों के अध्यापकों में से सर्वश्रेष्ठ अध्यापकों का चयन कर प्रेरणा मासिक पत्रिका शिक्षक दिवस विशेषांक में विशेष स्थान दिया जाना था। जिनसे प्रभावित होकर प्रदेश के अन्य शिक्षक प्रेरणा ले सकें और अपने-अपने विद्यालय में वे भी उत्कृष्ट कार्य कर सकें। इस शृंखला में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा प्रेरणा शीर्षक के अंतर्गत सर्वश्रेष्ठ 4 में जनपद हाथरस से प्राथमिक विद्यालय गंगौली के प्रधानाध्यापक हेमंत कटारा को स्थान दिया गया है। जिससे उनके द्वारा आईसीटी के क्षेत्र में हो रहे सफल प्रयोगों से अन्य बच्चे भी लाभान्वित हो सकें। इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय का बल्कि एक बार फिर जनपद का मस्तक गर्व से उठ गया है। बेसिक शिक्षा विभाग हाथरस के लिए यह हर्ष का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed