{"_id":"595bdb564f1c1baa2a8b457a","slug":"heisan-caught-a-large-amount-of-synthetic-milk-making-material","type":"story","status":"publish","title_hn":"हसायन में बड़ी मात्रा में सिंथेटिक दूध बनाने की सामग्री पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हसायन में बड़ी मात्रा में सिंथेटिक दूध बनाने की सामग्री पकड़ी
अमर उजाला, हाथ्ारस
Updated Tue, 04 Jul 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरेंद्र सिंह से जानकारी लेतीं जिला अभिहीत अधिकारी श्वेता सैनी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एफडीए की टीम ने मंगलवार को पुलिस प्रशासन के साथ हसायन में डीएम से की गई शिकायत के आधार पर बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने बड़ी मात्रा में सिंथेटिक दूध बनाने की सामग्री बरामद की। इस सामान को सीज कर दिया गया है। मौके से चार नमूने भी संग्रहीत कर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं।
डीएम अमित कुमार सिंह के आदेश पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। डीओ डॉ. श्वेता सैनी ने बताया कि डीएम के यहां शिकायत की गई थी कि हसायन के गांव दखल निवासी आलोक कुमार पुत्र रामगोपाल के यहां से सिंथेटिक दूध में प्रयुक्त किए जाने वाले पदार्थों की सप्लाई की जाती है। इसी आधार पर जब छापा मारा गया तो शिकायत सही निकली। आलोक के यहां मौके पर 7200 रुपये की कीमत के 24 बोरी ग्लूकोज पाउडर के अलावा छह बोरी लीलाधर ब्रांड और पांच बोरी कैलाश ब्रांड का स्किम्ड मिल्क पाउडर मिला।
यहां 55 लीटर पाम ऑयल बिक्री के लिए रखा पाया गया। इसके अलावा एफएसएसए 2006 की धारा 31 के अंतर्गत लाइसेंस व पंजीयन नहीं पाया गया। असुरक्षित पाए जाने के संदेह पर मौके से कैलाश ब्रांड स्किम्ड मिल्क पाउडर, लीलाधर ब्रांड स्क्मिड मिल्क पाउडर, ड्राइड ग्लूकोज पाउडर और पाम ऑयल सहित कुल चार नमूने संग्रहित किए गए।
विज्ञापन
छापेमारी के दौरान मिले ग्लूकोज पाउडर, पाम ऑयल, स्क्मिड मिल्क आदि का खरीद रसीद न दिखाए जाने पर सीज कर दिया गया है। नमूने जांच के लिए लैब भेजे दिए गए हैं। इसके अलावा एफडीए की टीम ने अडोली रोड हसायन स्थित विष्णु पुत्र लाल बहादुर की किराना परचून की दुकान से भी केशर रिफायंड सोयाबीन तेल का नमूना भरा। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी हरींद्र सिंह, एफएसओ महावीर सिंह प्रेमी, राकेश कुमार, मुनेंद्र सिंह राना आदि शामिल थे।