फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Heat waves will continue even today, yellow alert issued

Hathras News: आज भी जारी रहेंगे लू के थपेड़े, येलो अलर्ट जारी

Thu, 12 Jun 2025 01:29 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Heat waves will continue even today, yellow alert issued
तेज धूप से बचने के लिए स्कूटी पर मुंह ढककर जातीं युवती। संवाद - फोटो : samvad
मौसम विभाग ने हाथरस-अलीगढ़ के लिए लू का यलो अलर्ट जारी किया है और कहा है कि बृहस्पतिवार को भी लू का प्रकोप जारी रहेगा।
विज्ञापन


बुधवार को सुबह से ही भीषण गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया। दूसरे दिन भी सुबह 11 बजे तापमान 44 डिग्री पर पहुंच गया। जून के पहले सप्ताह में ही लगातार बढ़ रहा है। इसके साथ ही इम्युनिटी का ख्याल रखते हुए गन्ना जूस, नारियल पानी आदि का सेवन कर हैं। हालत यह है कि थोड़ी दूरी का सफर तय करने के बाद ही गला सूख जाता है।

गर्मी में हांफ रहे विद्युत उपकरण

हाथरस। जिले में शहर से लेकर देहात तक विद्युत कटौती से लोग परेशान रहे। विद्युत उपकरण भी हांफ रहे हैं। लागातार फाल्ट बढ़ रहे हैं।

विद्युत विभाग के अनुसार मंगलवार रात शहर के खाती खाना में बंच केबल में आग लग गई, जिसके चलते करीब तीन घंट आपूर्ति बाधित रही। नयागंज इलाके का ट्रंसफार्मर मंगलवार की आधी रात में फुंक गया। इसके चलते सुबह तक आूपर्ति बाधित रही। विद्युत विभाग ने सुबह करीब 11 बजे ट्रांसफार्मर बदलकर आपूर्ति सुचारू की। इसी तरह नवीपुर, गिजरौली, प्रगतिपुरम आदि विद्युत क्षेत्रों में भी गर्मी के कारण बार बार आपूर्ति कुछ कुछ देर के लिए ठप हो रही है। संवाद
विज्ञापन


गर्मी से झुलस रही सब्जियों की फसल

हाथरस। तेज धूप और लू से तोरई, बैगन, भिंडी आदि सब्जियों की फसल झुलस रही है। गर्मी से फसल को बचाने के लिए किसानों को बार-बार सिंचाई करनी पड़ रही है, जिससे उनकी लागत बढ़ रही है। जिला कृषि अधिकारी विभाति चतुर्वेदी का कहना है कि गर्मी से बचाव के लिए किसानों को जल्दी-जल्दी फसल की सिंचाई करनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




लू के यलो अलर्ट के बीच बरते यह सावधानियां,,,,,,,,

- दोपहर 12 से चार बजे के बीच बाहर जाने से बचें।

- जितना संभव हो पानी पीएं, हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें।

- चश्मा, छाता, टोपी, जूते का इस्तेमाल करें।

- बाहर जाते समय पानी की बोतल अपने साथ रखें।

- चाय, कॉफी, कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक और एल्कोहल के सेवन से बचें।

- अधिक प्रोटीन युक्त खाना खाने से परहेज करें।

- बीमार या कमजोरी महसूस हो तो डॉक्टर से संपर्क करें।

- ओआरएस, लस्सी, नींबू पानी, चावल का पानी, छाछ आदि का सेवन करें।

- जानवरों को छाया में रखें और उन्हें पर्याप्त पानी पिलाएं।

- घर को ठंडा रखने के लिए पर्दों का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed