{"_id":"664a25a283cb08451b04842a","slug":"heat-like-june-in-may-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Temperature: आसमान से बरसी आग, पारा पहुंचा 45 डिग्री के पार, जून जैसी तपिश मई में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Temperature: आसमान से बरसी आग, पारा पहुंचा 45 डिग्री के पार, जून जैसी तपिश मई में
Sun, 19 May 2024 09:45 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 19 May 2024 09:45 PM IST
सार
सुबह आठ बजे से ही धूप ने अपनी गर्मी से लोगों को पसीना पसीना कर दिया। दोपहर 12 बजे पारे की सुई 43 डिग्री पर पहुंच गई। दोपहर तीन बजे अधिकतम तापमान 45 डिग्री पर पहुंच गया। शाम चार बजे तक भी तापमान की सुई नींचे नहीं आई। शाम के समय भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली।
विज्ञापन
घर के बाहर बैठकर बच्चों की हाथ के पंखे से हवा करती वृद्धा
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मई माह के महज 19 दिन गुजरे हैं, लेकिन आसमान से जून जैसी तपिश हो रही है। लगातार बढ़ रहे पारे में अधिकतम तापमान के साथ ही न्यूनतम भी बढ़ रहा है। लोगों को दिन में ही नहीं बल्कि रात में भी गर्मी सता रही है। 19 मई को अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार चला गया। वहीं न्यूनतम तापमान की सुई भी 29 डिग्री से ऊपर रही।
विज्ञापन
19 मई को सुबह आठ बजे से ही धूप ने अपनी गर्मी से लोगों को पसीना पसीना कर दिया। दोपहर 12 बजे पारे की सुई 43 डिग्री पर पहुंच गई। दोपहर तीन बजे अधिकतम तापमान 45 डिग्री पर पहुंच गया। शाम चार बजे तक भी तापमान की सुई नींचे नहीं आई। शाम के समय भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। हालात ये हैं कि कूलर पंखे भी गर्म हवा दे रहे हैं। दिन के समय तो एसी भी फेल हो रहे हैं। कुल मिलाकर त्वचा को झुलसाने वाली इस गर्मी से लोग परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं मौसम विभाग की ओर से अभी कुछ और दिन इस गर्मी के जारी रहने की संभावना जताई जा रही है। 20 मई को अधिकतम तापमान में एक डिग्री का इजाफा होने का पूर्वानुमान हैं, वहीं न्यूनतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर न जाने का पूर्वानुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन