{"_id":"66a582a4b2f3918167026504","slug":"health-of-two-students-deteriorated-due-to-heat-and-humidity-hathras-news-c-57-1-sali1014-101467-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: बिजली कटौती, विद्यालय में नहीं चल रहे पंखे, गर्मी-उमस से बिगड़ी छात्रों की तबीयत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: बिजली कटौती, विद्यालय में नहीं चल रहे पंखे, गर्मी-उमस से बिगड़ी छात्रों की तबीयत
Sun, 28 Jul 2024 04:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 04:58 AM IST
सार
बिजली कटौती के चलते विद्यालय में पंखे नहीं चल रहे थे। दोपहर करीब एक बजे गर्मी व उमस के चलते यह दोनों बेहोश हो गए।
विज्ञापन
गर्मी से अचेत होकर गिरा छात्र गुरुवेश
- फोटो : संवाद
विस्तार
गर्मी और उमस से गांव जाऊ स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में दो छात्रों की तबीयत बिगड़ गई। बाद में शिक्षकों ने इन्हें संभाला। जिन छात्रों की तबीयत बिगड़ी, उनके नाम गुरुवेश कुमार कक्षा छह और कृष्ण कुमार कक्षा सात है।
विज्ञापन
बिजली कटौती के चलते विद्यालय में पंखे नहीं चल रहे थे। 27 जुलाई दोपहर करीब एक बजे गर्मी व उमस के चलते यह दोनों बेहोश हो गए थे। सहायक अध्यापक विवेक कुमार व मुख्य प्रधानाध्यापिका राजबाला ने बताया कि दोनों छात्रों के मुंह पर पानी के छींटे मारे गए और उनको हाथ के पंखे से हवा की गई। कुछ देर बाद दोनों होश में आ गए और उनको उनके अभिभावकों के साथ भेज दिया गया। दोनों की तबीयत में सुधार है।
विज्ञापन