{"_id":"65d8c3c4df083f7922060159","slug":"headmaster-beat-the-teacher-in-the-class-hit-with-a-helmet-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: कक्षा में पढ़ा रहा था शिक्षक, प्रधानाध्यापक ने बच्चों के सामने हेलमेट से सिर पर किए कई वार, एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: कक्षा में पढ़ा रहा था शिक्षक, प्रधानाध्यापक ने बच्चों के सामने हेलमेट से सिर पर किए कई वार, एफआईआर
Fri, 23 Feb 2024 09:41 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 23 Feb 2024 09:41 PM IST
सार
नगला रति के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक बच्चों को पढ़ा रहा था। तभी प्रभारी प्रधानाध्यापक कक्षा में आया और उसने अपने हेलमेट से शिक्षक को पीटना शुरू कर दिया। उसने शिक्षक के सिर पर कई वार किए। मामले में रिपोर्ट दर्ज हो गई है और बीएसए जांच कमेटी बना दी है।
विज्ञापन
शिक्षक विनीत कुमार के सिर पर लगी चोट
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस के विकास खंड हसायन के प्राथमिक विद्यालय नगला रति में प्रभारी प्रधानाध्यापक ने कक्षा में पढ़ा रहे शिक्षक को पीट दिया। हेलमेट से प्रहार किया। पुलिस ने आरोपी प्रधानाध्यापक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इधर, बीएसए ने मामले की जांच के लिए समिति का गठन कर दिया है। पीड़ित के अनुसार पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विनीत कुमार विकास खंड हसायन के संविलयन विद्यालय खिटौली में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने कोतवाली हसायन में मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा है कि अस्थायी रूप से वह प्राथमिक विद्यालय नगला रति में शिक्षण कार्य कर रहे हैं। 23 फरवरी को वह कक्षा में पढ़ा रहे थे। आरोप है कि इस दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापक संविलयन विद्यालय खिटौली विवेकानंद पचौरी कक्ष में अंदर आए और विद्यार्थियों के सामने ही उनके साथ गाली-गलौज करने लगे और पीटने लगे।
विज्ञापन
सिर पर हेलमेट से प्रहार किया। हेलमेट का शीशा उनके सिर में लगा, जिससे वह लहूलुहान हो गए। इसके बाद प्रधानाध्यापक उन्हें खींचते हुए बाहर ले गए व जान से मारने की धमकी देने लगे। विद्यालय स्टाफ ने जैसे-तैसे मामला शांत कराया। स्कूल में हंगामे जैसा माहौल बन गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी प्रधानाध्यापक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
मामला संज्ञान में है। इस प्रकरण की जांच के लिए जांच समिति का गठन कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।- बीएसए उपेंद्र गुप्ता, हाथरस।