फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   hatu Shyam Temple Pran Pratishtha Mahotsav

खाटू श्याम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में बरसा भक्ति रस

Tue, 10 May 2022 11:36 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
hatu Shyam Temple Pran Pratishtha Mahotsav
खाटू श्याम के भजनों पर झूमते भक्त। - फोटो : SADABAD
श्री श्याम आस्था परिवार के तत्वावधान में बिजली घर रोड स्थित श्री गिरिराज मंदिर परिसर में स्थापित श्री खाटू श्याम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में जमकर भक्ति रस बरसा। तीन दिवसीय उत्सव में भारी बाहरी कलाकारों ने प्रस्तुतियों से खूब रंग जमाया। प्रसादी कार्यक्रम में भी खाटू श्याम भक्तों की खूब भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की शुरुआत में मेहंदी कार्यक्रम और निशान यात्रा के बाद मंदिर परिसर में तीन दिन लगातार भजन संध्या आयोजित की गई। पहले दिन जयपुर से आए मनीष घी वाले ने खाटू नरेश के भजनों से भक्तों को झूमने पर विवश कर दिया। शानदार प्रस्तुतियों से मंदिर परिसर में बहुत खूब झूमे। दूसरा दिन कोलकाता के भजन कलाकार सौरभ गुप्ता के नाम रहा। कोलकाता के फूलों से खाटू श्याम का भव्य शृंगार किया गया था। दर्शन कर भक्तों ने मंगल कामना की। सोमवार की रात खाटू बाबा की भक्ति का नशा छुड़ाने के लिए बरेली की अंजलि द्विवेदी को आमंत्रित किया गया था। अंतरराष्ट्रीय भजन कलाकार अंजलि द्विवेदी ने बेहतरीन भजन पेश कर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में चार चांद लगा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed