{"_id":"618820e9e7e810621a5e1c25","slug":"hathras-youth-made-aware-to-become-voters-hathras-news-ali277613768","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मतदाता बनने के लिए युवाओं को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मतदाता बनने के लिए युवाओं को किया जागरूक
विज्ञापन
हाथरस : युवा वोटरों को जागरूक करते स्काउट गाइड के पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
श्री मानिक चंद इंटर कॉलेज लाडपुर में भारत स्काउट एंड गाइड के स्थापना दिवस के अवसर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें धीरेंद्र प्रताप सिंह जिला संगठन आयुक्त, सहायक अध्यापक ने मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप कार्यक्रम) के अंतर्गत सहयोग किया।
कार्यक्रम मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश के दिशा निर्देशन में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2022 के अंतर्गत रविवार को हुआ। जिसमें लाडपुर के प्रधान कृष्ण गोपाल माहौर ने भी युवाओं को वोटर बनने के लिए जागरूक किया। जिसमें स्काउट एंड गाइड के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी।
साथ ही स्काउट द्वारा निस्वार्थ भाव से किए गए कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा की गई। इस अवसर पर बूथ लेवल अधिकारियों में विष्णु कुमार लवानिया, पवन कुमार पाठक, नीलिमा भारती, सौरभ शर्मा और अभिषेक चौहान, सत्यवीर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद