फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Youth furious for not getting eye doctor at CHC

हाथरस : सीएचसी पर नेत्र चिकित्सक न मिलने पर भड़का युवक

Fri, 17 Sep 2021 10:08 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Youth furious for not getting eye doctor at CHC
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मुरसान पर एक युवक कई दिनों से अपनी आंखों की जांच कराने के लिए आ रहा है। युवक का कहना है कि उसे नेत्र रोग के चिकित्सक नहीं मिल रहे, जिससे वह काफी परेशान है।
उसकी सुनने वाला सीएचसी पर कोई नहीं है। सतीश कुमार निवासी विशुनदास ने बताया कि उसे कई दिनों से आंखों में परेशानी है। इसका इलाज कराने के लिए वह कई दिनों से मुरसान सीएचसी के चक्कर काट कर रहा है। कई दिन की तरह से वह मंगलवार की दोपहर को सीएचसी पर आंखों की जांच कराने के लिए आया था, लेकिन यहां चिकित्सक नहीं मिला।
विज्ञापन

वह करीब दो घंटे तक चिकित्सक के आने का इंतजार करता रहा। चिकित्सक नहीं आए तो वह भड़क गया। इस दौरान वहां काफी भीड़ एकत्रित हो गई। बाद में सीएचसी प्रभारी डॉ वरुण चौधरी ने उसे दूसरे दिन आने के लिए कहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed