{"_id":"6207fee7fe246f14a55eda07","slug":"hathras-youth-dies-in-road-accident-sasni-news-ali285045246","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : सड़क हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : सड़क हादसे में युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित पराग डेयरी के निकट शुक्रवार की देर रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। रात होने के कारण मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। शनिवार को लाला राम ने शव की शिनाख्त अपने पुत्र संदीप के रूप में की है। मृतक के पिता ने घटना की रिपोर्ट अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देेर रात संदीप काम से लौटकर पैदल घर आ रहा था। इसी क्रम में पराग डेयरी के निकट अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। आनन फानन घायल को लेकर स्वास्थ्य केंद्र आई।
जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के जेब में मिले कागज के आधार पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी जिसके आधार पर शव की शिनाख्त हुई है। प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह राघव का कहना है कि मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।