फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Youth dies due to vehicle collision

हाथरस : वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Fri, 17 Sep 2021 08:45 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 08:45 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Youth dies due to vehicle collision
हाथरस : सड़क दुर्घटना में मृतक पवन का फाइल फोटो। - फोटो : SASNI
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

कैलोरा-सासनी संपर्क मार्ग स्थित भोजगढी तिराहे पर मंगलवार की देर रात को राहगीर को किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन एवं पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजन घायल को लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। हालत गंभीर होने पर वहां से घायल को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही घायल की मौत हो गई। मृतक के भाई सत्यवीर ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दे दी है। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गांव लुटसान के माजरा लक्ष्मण गढ़ी निवासी 23 वर्षीय पवन चौधरी पुत्र भगवान सिंह कस्बा से मंगलवार की देर रात को कोई वाहन न मिलने के कारण पैदल ही अपने गांव जा रहा था। जैसे वह भोजगढ़ी तिराहे पर पहुंचा, वैसे ही किसी वाहन ने पवन को टक्कर मार दी। चीख-पुकार सुनकर मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। घायल को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed