{"_id":"627ea6a021274c3d7e16146c","slug":"hathras-youth-dies-due-to-falling-tree-hathras-news-ali291484413","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पेड़ टूटकर गिरने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पेड़ टूटकर गिरने से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
क्षेत्र के गांव नगला मान सहाय में शुक्रवार को पेड़ टूटकर गिरने से युवक की मौत हो गई। युवक खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गया था। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
हरिओम पुत्र अतर सिंह शुक्रवार की सुबह मवेशियों के लिए चारे का इंतजाम करने के लिए खेत पर गया था। पत्ते काटने के लिए वह खेत पर लगे पीपल के पेड़ पर चढ़ गया। पेड़ पर चढ़कर वह जिस शाखा को काट रहा था, वह अचानक टूटकर गिर पड़ी। युवक भी उस टहनी के साथ नीचे आ गिरा।
इस दौरान खेत पर आसपास कोई नहीं था, इसलिए युवक कई घंटे तक टहनी के नीचे दबा रहा। कई घंटे बाद गांव के कुछ लोग पशुओं को चराने के लिए जब खेत पर पहुंचे तो उन्हें युवक टहनी के नीचे दबा दिखाई दिया। मौके पर भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन युवक को उपचार के लिए आगरा ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। संवाद