{"_id":"62bde0895550032ce715b33f","slug":"hathras-youth-dies-after-falling-in-pit-sadabad-news-ali2950670110","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : गड्ढे में गिरने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : गड्ढे में गिरने से युवक की मौत
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस फोर्स। संवाद
- फोटो : SADABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
क्षेत्र के गांव टिकैत के निकट गड्ढे में गिरने से गुरुवार की शाम को युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
राजकुमार उर्फ राजू पुत्र मित्तर सिंह खेत पर गया था। मौसम खराब होने के चलते वह खेत से गांव टीकैत लौट रहा था। बारिश के चलते चकरोड पर पानी भरा हुआ था। घर लौटते समय पैर फिसल जाने से वह गड्ढे में गिर गया। जानकारी होने पर परिजनों और अन्य ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। युवक को आनन-फानन गड्ढे से बाहर निकाला गया।
35 वर्षीय राजकुमार को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर एसडीएम शिव सिंह सहित अन्य पुलिस प्रशासनिक अधिकारी सीएचसी पहुंच गए। एसडीएम ने परिजनों से बातचीत की। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कोतवाल सादाबाद शिवकुमार शर्मा ने बताया व्यक्ति निकलते समय पैर फिसलने से गड्ढे में गिरने से मृत्यु हुई है जांच की जा रही है।