{"_id":"639cae083c33cc766e1c0e8f","slug":"hathras-youth-dies-after-being-hit-by-train-sasni-news-ali3070990172","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
गांव ममौता कलां निवासी युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
शुक्रवार को गांव ममौता कलां निवासी 26 वर्षीय पंकज पुत्र चुम्मन लाल किसी काम से गांव के दूसरी ओर पैदल जा रहा था। तभी वह मालगाड़ी की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत गई। जानकारी होने पर परिजन एवं ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
पुलिस भी पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पंकज की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व हुई थी। पंकज ने अपने पीछे पत्नी को बिलखते छोड़ा है। प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह राघव का कहना है कि शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद