{"_id":"6121486b8ebc3e79c6093357","slug":"hathras-youth-commits-suicide-by-hanging-hasayan-news-ali2712261142","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
मृतक मनोज यादव का फाइल फोटो।
- फोटो : HASAYAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
कस्बा के मोहल्ला अहीरान में एक 27 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों व पड़ोसियों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर उसके शव को निकाला। युवक समाज कल्याण विभाग में लिपिक के पद पर तैनात था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मनोज यादव पुत्र ओमप्रकाश यादव निवासी मोहल्ला अहीरान ब्लॉक कार्यालय व नगर पंचायत कार्यालय के निकट मोहल्ला किला खेड़ा स्थित मकान में रहता था। उसकी शादी लगभग डेढ़ महीने पहले ही एटा जनपद के फालर निवासी ललिता से हुई थी। ललिता रक्षाबंधन पर अपने मायके गई थी।
घटना की जानकारी मिलते ही ससुराल वाले मौके पर पहुंच गए। इधर, थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेज दिया है। मनोज की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही।
विज्ञापन
इस संबंध में थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि मृतक के भाई जितेंद्र ने आत्महत्या की बात कही है। अभी मृत्यु के बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। घटना के संबंध में ससुराल वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है।

मनोज की मौत के बाद थाना पर पहुंचे परिजन व ससुराल के लोग। - फोटो : HASAYAN