फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Youth commits suicide by hanging

हाथरस : युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Sun, 22 Aug 2021 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Youth commits suicide by hanging
मृतक मनोज यादव का फाइल फोटो। - फोटो : HASAYAN
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला अहीरान में एक 27 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों व पड़ोसियों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर उसके शव को निकाला। युवक समाज कल्याण विभाग में लिपिक के पद पर तैनात था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मनोज यादव पुत्र ओमप्रकाश यादव निवासी मोहल्ला अहीरान ब्लॉक कार्यालय व नगर पंचायत कार्यालय के निकट मोहल्ला किला खेड़ा स्थित मकान में रहता था। उसकी शादी लगभग डेढ़ महीने पहले ही एटा जनपद के फालर निवासी ललिता से हुई थी। ललिता रक्षाबंधन पर अपने मायके गई थी।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही ससुराल वाले मौके पर पहुंच गए। इधर, थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेज दिया है। मनोज की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि मृतक के भाई जितेंद्र ने आत्महत्या की बात कही है। अभी मृत्यु के बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। घटना के संबंध में ससुराल वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है।

मनोज की मौत के बाद थाना पर पहुंचे परिजन व ससुराल के लोग।

मनोज की मौत के बाद थाना पर पहुंचे परिजन व ससुराल के लोग। - फोटो : HASAYAN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed