फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Young man raped a teenager while locked in a room

हाथरस : कमरे में बंद कर किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म

Sat, 20 Mar 2021 11:50 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Young man raped a teenager while locked in a room
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र निवासी एक 14 वर्षीय अनुसूचित जाति की किशोरी को शुक्रवार की दोपहर को उसकी सहेली बहाना बनाकर खाली घर में ले गई। वहां मौजूद तीन युवकों में से एक ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी युवक भी अनुसूचित जाति का ही बताया गया है। पीड़िता की मां ने इस संबंध में तहरीर दी है।
पीड़िता की मां की तरफ से दी गई तहरीर में कहा गया है कि उसकी बेटी को शुक्रवार की दोपहर उसकी सहेली योजनानुसार बहाने से मोहल्ले के एक खाली घर में ले गई। वहां पहले से तीन नामजद युवक मौजूद थे। इनमें से एक युवक ने उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी देकर उसे कमरे में बंद कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बेटी काफी देर तक कोचिंग से नहीं लौटी तो उसने कोचिंग सेंटर संचालक को फोन किया।
विज्ञापन

कोचिंग सेंटर संचालक ने बताया कि किशोरी कोचिंग में तो आई ही नहीं। यह सुनकर वह उसे खोजने निकली। कुछ दूर पहुंचने पर उसे उसकी बेटी रोती हुई मिली। घर आकर बेटी ने उसको पूरी बात बताई। उसने बताया कि तीन में से एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। सीओ सुरेंद्र सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आ चुका है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed